आज की ताजा खबर LIVE: दिल्लीः TMC में फूट के बीच अभिषेक बनर्जी ने की राहुल गांधी से मुलाकात

आज की ताजा खबर LIVE: दिल्लीः TMC में फूट के बीच अभिषेक बनर्जी ने की राहुल गांधी से मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने रोहतक अग्निकांड को लेकर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है. वहीं मीवाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी खारिज होने के बाद कांग्रेस आज लगातार प्रदर्शन कर रही है.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 10 Jun 2026 12:00 PM (IST)

    राहुल गांधी से अभिषेक बनर्जी की मुलाकात

    TMC सांसद अभिषेक बनर्जी दिल्ली में 10, जनपथ पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर रहे हैं. एक दिन पहले कल मंगलवार को TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात की थी.

  • 10 Jun 2026 11:48 AM (IST)

    CM सरमा से मिलीं सुस्मिता देव

    राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद सुस्मिता देव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की है.

  • 10 Jun 2026 11:29 AM (IST)

    अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शिकायत

    बीजेपी नेता अभिजीत दास ने साल 2018 में हुए हमले को लेकर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की मांग की है.

  • 10 Jun 2026 11:09 AM (IST)

    सुष्मिता देव का राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा

    पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की ओर से एक और इस्तीफा हो गया है. सुष्मिता देव ने भी टीएमसी सांसद के तौर पर राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है.

  • 10 Jun 2026 10:16 AM (IST)

    रोहतक अग्निकांडः मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा

    हरियाणा के रोहतक में मार्केट में लगी आग में 3 लोगों की जान चली गई. हादसे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गहरा दुख जताया. मुख्यमंत्री ने हादसे में मृतकों के परिवारों के प्रति व्यक्त की अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की. उन्होंने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख की अनुग्रह राशि और हादसे में घायल परिवारों को 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की.

  • 10 Jun 2026 09:25 AM (IST)

    PM मोदी उनका नेतृत्व हमारे लिए वरदान: शिवराज सिंह

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “पीएम मोदी सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं. उनका कार्यकाल लगातार जारी है. राष्ट्र हित उनके लिए सर्वोपरि है. वे जनता और आम आदमी के लिए दिन-रात काम करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने मानवता के कल्याण के लिए अनेक काम किए हैं. उनका नेतृत्व हमारे लिए वरदान है.”

  • 10 Jun 2026 09:02 AM (IST)

    मोदी सरकार के 12 साल होने पर पूजा अर्चना

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चाणक्यपुरी के विनय मार्ग स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में विशेष पूजा और आरती की.

  • 10 Jun 2026 08:20 AM (IST)

    महाराष्ट्रः गढ़चिरौली के 50 गांवों में 30 घंटे से बिजली नहीं

    महाराष्ट्र के विदर्भ रीजन के गढ़ चिरौली जिले के 50 गांव में पिछले 30 घंटे बिजली नहीं आ रही है और वे पूरे से अंधेरे में हैं. जिले के 2 तहसील के 50 गांवों में पिछले 30 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है. अहेरी और सिरोंचा तालुका के करीब 50 गांवों का विद्युत संपर्क कल शाम से ही बाधित है.

  • 10 Jun 2026 07:42 AM (IST)

    MP: CM मोहन यादव का दिल्ली दौरा

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज एक दिन के लिए दिल्ली दौरे पर आ रहे हैं.

  • 10 Jun 2026 07:33 AM (IST)

    दिल्लीः पूर्व DGHS समेत 2 वरिष्ठ अफसर निलंबित

    दिल्ली सरकार ने पूर्व डीजीएचएस समेत 2 वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया. दवाओं की खरीद में अनियमितताओं के आरोपों के बीच, दिल्ली सरकार ने पूर्व स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) और बीजेआरएम अस्पताल के पूर्व कार्यालय प्रमुख को निलंबित कर दिया है.

  • 10 Jun 2026 06:38 AM (IST)

    अभिषेक बनर्जी को दफ्तर खाली करने के लिए पत्र

    टीएमसी सूत्रों के हवाले से खबर है कि तृणमूल कांग्रेस का दिल्ली दफ्तर खाली करने के लिए बागी सांसद पार्थो भौमिक ने अभिषेक बनर्जी को पत्र लिखा है. भौमिक के सरकारी आवास 20 राजेंद्र प्रसाद रोड पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस का दफ्तर चलता है. भौमिक टीएमसी बागी ग्रुप के सदस्य हैं.

  • 10 Jun 2026 06:20 AM (IST)

    मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर आज दिल्ली में NDA की बड़ी बैठक

    मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर दिल्ली में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों की एक बड़ी बैठक है. जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे.

  • 10 Jun 2026 05:54 AM (IST)

    अमेरिकी सीनेटर जॉन कॉर्निन ने पीएम मोदी को दी बधाई

    अमेरिकी सीनेटर जॉन कॉर्निन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है. उन्होंने लगातार 4,399 दिन तक पद पर रहने का रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर बधाई — तीन बार लोकतांत्रिक जनादेश के ज़रिए 1.4 अरब लोगों का भरोसा जीतकर 4,399 दिनों तक नेतृत्व किया। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने से लेकर भारत को दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने तक, पीएम मोदी का कार्यकाल बदलाव लाने वाला रहा है। अमेरिका-भारत की साझेदारी पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूत हुई है.

  • 10 Jun 2026 04:20 AM (IST)

    हेलीकॉप्टर गिरने के बाद अमेरिका का ईरान पर हमला

    कल अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में, कमांडर-इन-चीफ़ के निर्देश पर U.S. सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की सेनाओं ने आज शाम 5 बजे (ET) ईरान के ख़िलाफ़ आत्मरक्षा में हमले शुरू किए. यह मिशन ईरान की बिना वजह की आक्रामकता का एक उचित जवाब है.

  • 10 Jun 2026 12:02 AM (IST)

    जरूरत पड़ी तो इजराइल अकेला ईरान से लड़ेगा: नेतन्याहू

    इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो इजराइल अकेला ईरान से लड़ेगा. नेतन्याहू ने IDF को अकेले जंग जीतने की रणनीति बनाने के लिए कहा है.

  • 10 Jun 2026 12:00 AM (IST)

    मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर आज दिल्ली में NDA की बड़ी बैठक

    मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर दिल्ली में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों की एक बड़ी बैठक है. जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे.

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर दिल्ली में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों की एक बड़ी बैठक है. जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे. बीजेपी आज से केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेगी. इसके लिए बूथ स्तर से लेकर जिला और राज्य स्तर तक सेमिनार, प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रबुद्ध जन संवाद आयोजित किए जाएंगे. मीनाक्षी नटराजन मामले में चुनाव आयोग (ECI) कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ निर्वाचन सदन में आज दोपहर 12:00 बजे बैठक करेगा. मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामाकंन रद्द होने पर कांग्रेस विधायक आज भूख हड़ताल पर बैठेंगे. कांग्रेस आज नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के लोकसभा क्षेत्र संबलपुर में विरोध-प्रदर्शन करेंगे. हर बड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

Published On - Jun 10,2026 12:00 AM IST

Follow Us