मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट, ईरान ने UAE पर फिर दागी मिसाइलें; फुजैराह पोर्ट पर धमाका

मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट, ईरान ने UAE पर फिर दागी मिसाइलें; फुजैराह पोर्ट पर धमाका

यूएई के राष्ट्रीय आपातकालीन संकट और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चेतावनी जारी की है कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल के खतरे का जवाब दे रहे हैं. यह चेतावनी लगभग दो घंटे पहले जारी की गई इसी तरह की चेतावनी के बाद आई है, जो अमेरिका-ईरान युद्धविराम के लागू होने के बाद अपनी तरह की पहली चेतावनी थी.

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ईरान के ड्रोन हमले से फुजैराह पेट्रोलियम औद्योगिक साइट में आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए तत्काल नागरिक सुरक्षा दल तैनात किए गए. फुजैराह उस पाइपलाइन का अंतिम छोर है, जिसका इस्तेमाल यूएई ईरान जंग के दौरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल के कुछ हिस्से को भेजने से बचने के लिए करता था. आज ही यूएई ने युद्धविराम लागू होने के बाद पहली बार तीन मिसाइल अलर्ट जारी किए थे.

यूएई के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसका एयर डिफेंस सिस्टम इस समय ईरान से आ रहे मिसाइल हमलों और ड्रोन हमलों का सामना कर रहा है. मंत्रालय ने X पर जारी एक बयान में कहा, रक्षा मंत्रालय पुष्टि करता है कि देश के विभिन्न हिस्सों में सुनाई देने वाली आवाजें यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और ड्रोन हमलों को रोकने की वजह से है.

पेट्रोलियम इंडस्ट्रियल साइट पर भयंकर आग

फुजैराह के मीडिया कार्यालय का कहना है कि ईरान से ड्रोन हमले के बाद अमीरात में स्थित पेट्रोलियम औद्योगिक साइट पर भयंकर आग लग गई. यह घटना यूएई के रक्षा मंत्रालय द्वारा कुछ देर पहले चार मिसाइलों के दागे जाने की जानकारी देने के बाद हुई है. यूएई के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि ईरान से चार मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से तीन को रोक दिया गया और एक समुद्र में गिर गई.

यूएई ने नया मिसाइल अलर्ट जारी किया

यूएई के राष्ट्रीय आपातकालीन संकट और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चेतावनी जारी की है कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल के खतरे का जवाब दे रहे हैं. यह चेतावनी लगभग दो घंटे पहले जारी की गई इसी तरह की चेतावनी के बाद आई है, जो अमेरिका-ईरान युद्धविराम के लागू होने के बाद अपनी तरह की पहली चेतावनी थी.

इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं.

प्रशांत कुमार सिंह
प्रशांत कुमार सिंह