वानुअतु के पास दो खतरनाक भूकंप, 300 किमी में क्या है सुनामी अलर्ट?

वानुअतु के पास दो खतरनाक भूकंप, 300 किमी में क्या है सुनामी अलर्ट?

दक्षिण प्रशांत के वानुअतु द्वीप के पास 24 अक्टूबर को भूकंप के दो तेज झटके महसूस किए गए, जिससे सुनामी का अलर्ट जारी हुआ. वैज्ञानिकों ने केंद्र से 300 किमी दायरे में खतरनाक लहरों की आशंका जताई थी.

दक्षिण प्रशांत महासागर के वानुअतु द्वीप के पास आज यानी 24 अक्टूबर शनिवार को भूकंप के दो तेज झटके महसूस किए गए. इसके बाद समुद्र के किनारे वाले इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है. वैज्ञानिकों के अनुसार, भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक लहरें उठ सकती हैं, जिससे वहां रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है.

शुरुआती भूकंपीय आंकड़ों के अनुसार, पहला बड़ा झटका वानुअतु के सोला से लगभग 200 किलोमीटर पश्चिम में करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर महसूस किया गया. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने शुरू में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया. इसके बाद, उसी इलाके में 6.3 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया.

ऐसे में यहां पता चल रहा है कि इस द्वीप राष्ट्र के पास भूकंपीय गतिविधियां अभी भी जारी हैं. पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने कहा है कि जिन इलाकों में खतरा है, वहां के लोगों को सतर्क रहना चाहिए और स्थानीय स्तर पर जारी की गई सुरक्षा संबंधी जानकारियों पर ध्यान देना चाहिए. हालांकि, बाद में सुनामी की चेतावनी हटा ली गई, लेकिन अधिकारियों की तरफ से अभी भी पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है.

तिब्बत में भूकंप से हुई मौतें

चीन के तिब्बत में 22 अक्टूबर को 7.0 तीव्रता का भूकंप आने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 65 अन्य घायल हो गए. इसके चलते 12,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा. राजधानी ल्हासा से सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के मुताबिक, अब तक 12,489 निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है. साथ ही, बचाव और राहत कार्य जारी हैं और प्रभावित लोगों को फिर से बसाने की प्रक्रिया भी चल रही है.

शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप में 330 से ज्यादा घर ढह गए या क्षतिग्रस्त हो गए हैं; फिलहाल नुकसान के दायरे का आकलन किया जा रहा है. ‘चाइना रेलवे किंघई-तिब्बत ग्रुप कंपनी लिमिटेड’ ने बताया कि किंघई-तिब्बत रेलवे के प्रभावित हिस्से पर यात्री ट्रेनों की आवाजाही को 23 अक्टूबर सुबह से फिर शुरू हो गया है, लेकिन ट्रेनों स्पीड पहलने की तुलना में कम है.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More