Maruti Victoris Aurum की हुई एंट्री, 28KM माइलेज के साथ कीमत भी जान लीजिए

Maruti Victoris Aurum की हुई एंट्री, 28KM माइलेज के साथ कीमत भी जान लीजिए

Maruti Suzuki ने Victoris के एक साल पूरे होने पर Aurum Edition लॉन्च किया है. ₹22,990 की एक्सेसरी किट में कॉपर इंसर्ट, क्रोम एक्सेसरीज और 3D मैट मिलते हैं. यह Strong Hybrid वेरिएंट पर आधारित है.

Maruti Suzuki ने अपनी SUV Victoris के बाजार में एक साल पूरा होने के मौके पर इसका खास Aurum Edition पेश किया है. इस एडिशन में गाड़ी के लुक को पहले से अलग बनाने के लिए कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं. कंपनी ने इसकी कीमत ₹22,990 रखी है. यह एक एक्सेसरी किट है, जिसे Strong Hybrid वेरिएंट के साथ दिया जाएगा.

Maruti Suzuki Victoris की एक्स-शोरूम कीमत ₹10.50 लाख से शुरू होकर ₹19.99 लाख तक जाती है. Aurum Edition में इंजन या परफॉर्मेंस से जुड़े बड़े बदलाव करने के बजाय SUV के बाहरी लुक और केबिन में कुछ अतिरिक्त चीजें जोड़ी गई हैं. इससे उन ग्राहकों को एक अलग स्टाइल का विकल्प मिलता है, जो Victoris को थोड़ा खास अंदाज देना चाहते हैं.

Maruti Suzuki Victoris Aurum Edition

Victoris Aurum Edition की सबसे खास बात इसके एक्सटीरियर में दिए गए नए कॉस्मेटिक एलिमेंट हैं. SUV के आगे, साइड और पीछे की स्किड प्लेट्स पर कॉपर कलर के इंसर्ट दिए गए हैं. व्हील आर्च पर भी इसी रंग की फिनिश मिलती है, जो गाड़ी को सामान्य मॉडल से अलग पहचान देती है. इसके अलावा, SUV के कई हिस्सों पर क्रोम एक्सेसरीज लगाई गई हैं. इनमें फ्रंट ग्रिल, फेंडर, बंपर, बॉडी साइड मोल्डिंग और डोर वाइजर शामिल हैं. इन बदलावों का मकसद गाड़ी के लुक को ज्यादा आकर्षक बनाना है.

केबिन और बूट स्पेस के लिए भी कुछ एक्स्ट्रा एक्सेसरीज दी गई हैं. इनमें ऑल-वेदर 3D केबिन मैट, 3D बूट मैट और रियर ट्रंक सिल गार्ड शामिल हैं. ये चीजें रोजाना इस्तेमाल के दौरान गाड़ी के फर्श और बूट एरिया को गंदगी और खरोंच से बचाने में मदद कर सकती हैं. Aurum नाम लैटिन भाषा के उस शब्द से लिया गया है, जिसका मतलब सोना होता है. कंपनी ने यह नाम Victoris के पहले साल में मिले अच्छे बिक्री प्रदर्शन को ध्यान में रखकर चुना है.

इंजन और परफॉर्मेंस में बदलाव नहीं

Maruti Suzuki Victoris Aurum Edition, SUV के Strong Hybrid वेरिएंट पर आधारित है. इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. इसका हाइब्रिड सिस्टम EV मोड के साथ आता है, जिसमें जरूरत के मुताबिक गाड़ी इलेक्ट्रिक पावर पर भी चल सकती है.

इस पावरट्रेन का संयुक्त आउटपुट करीब 116 hp और अधिकतम टॉर्क 122 Nm है. इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर से मिलने वाली पावर e-CVT गियरबॉक्स के जरिए पहियों तक पहुंचती है. Victoris में पेट्रोल और CNG पावरट्रेन के विकल्प भी उपलब्ध हैं, हालांकि Aurum Edition Strong Hybrid वेरिएंट पर आधारित है.

Shahid Kapoor बने Aurum Edition का चेहरा

कंपनी ने इस खास एडिशन के प्रचार के लिए बॉलीवुड अभिनेता Shahid Kapoor को चुना है. Maruti Suzuki के मुताबिक, उनका स्टाइल, ऊर्जा और प्रीमियम लाइफस्टाइल से जुड़ाव Victoris की उस छवि से मेल खाता है, जिसे कंपनी युवा, महत्वाकांक्षी और टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी रखने वाले ग्राहकों के बीच बनाना चाहती है.

पहले साल में Victoris की सेल कैसी रही?

Maruti Suzuki Victoris ने अपने पहले साल में कुल 1,47,602 यूनिट की बिक्री दर्ज की. कंपनी के अनुसार, पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में किसी नए मॉडल की लॉन्चिंग के बाद पहले साल में यह सबसे ज्यादा बिक्री का आंकड़ा है.

SUV की मासिक बिक्री ज्यादातर 10,000 से 13,000 यूनिट के बीच रही. जनवरी 2026 में इसकी बिक्री 15,240 यूनिट तक पहुंच गई थी. Aurum Edition की लॉन्चिंग के जरिए कंपनी अपनी इस SUV को एक नया लुक देने के साथ इसकी पहली सालगिरह भी मना रही है.

यह भी पढ़ें- आपकी गाड़ी का PUC वैध है या नहीं? 1 नवंबर से पहले मोबाइल पर चेक करने का आसान तरीका जानें

₹6.90 लाख की शुरुआती कीमत और धांसू माइलेज! Maruti की इस SUV ने बिक्री में Brezza को भी छोड़ा पीछे

आयुषी चतुर्वेदी
आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More