अजय देवगन के बाद ‘क्राइम पेट्रोल’ होस्ट करेगा ‘एनिमल’ का ये एक्टर! नाम जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
हिंदी में बंपर सफलता के बाद अब 'क्राइम पेट्रोल' एक नई रंग-ढंग के साथ शुरू होने जा रहा है. ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' फेम उपेंद्र लिमये इसे होस्ट करेंगे.
टेलीविजन की दुनिया में पिछले कई दशकों से ‘क्राइम पेट्रोल’ ने दर्शकों के दिलों और दिमाग पर राज किया है. सोनी चैनल के इस सबसे लोकप्रिय शो के अब तक कई सफल सीजन्स आ चुके हैं, और हाल ही में जब बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन जैसा बड़ा नाम इस शो से जुड़ा था, तो इसने पॉपुलैरिटी के कई पुराने रिकॉर्ड्स को पूरी तरह ब्रेक कर दिया था. इस शो को मिली हुई अपार सफलता और दर्शकों के भारी क्रेज को मद्देनजर रखते हुए अब सोनी नेटवर्क ने इसे रीजनल दर्शकों तक पहुंचाने का फैसला किया है.
इसी के चलते अब बहुप्रतीक्षित ‘क्राइम पेट्रोल मराठी’ का आधिकारिक ऐलान हो चुका है, जो विशेष तौर पर ‘सोनी मराठी’ चैनल पर प्रसारित किया जाएगा. इस नए और रोमांचक संस्करण की सबसे बड़ी हाइलाइट यह है कि ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ के साथ-साथ अपनी दमदार अदाकारी और अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर उपेंद्र लिमये इस शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे.
उपेंद्र लिमये बनेंगे होस्ट
हालांकि शो का मूल फॉर्मेट और समाज को सतर्क करने का उद्देश्य वही पुराना रहेगा, लेकिन उपेंद्र लिमये अपनी खास और संजीदा शैली से इस शो में अपनी एक बिल्कुल अलग और अनूठी पहचान बनाते हुए नजर आएंगे. उनकी भारी आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस इस गंभीर जॉनर पर बिल्कुल सटीक बैठती है. सिर्फ उपेंद्र लिमये ही नहीं, बल्कि पिछले कुछ समय से सोनी नेटवर्क लगातार अपने कंटेंट और सितारों के दायरे को काफी बड़ा कर रहा है. हाल ही में मनोरंजन जगत के कई बड़े चेहरे सोनी के विभिन्न नेटवर्क्स और प्लेटफॉर्म्स के साथ जुड़ रहे हैं.
उदाहरण के तौर पर, कौन बनेगा करोड़पति के मराठी वर्जन को दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित होस्ट कर रही हैं, जिससे चैनल की लोकप्रियता और अधिक बढ़ गई है. इसके अलावा, नेटवर्क के अन्य क्षेत्रीय चैनल्स और शोज पर भी बड़े-बड़े नाम अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि सोनी नेटवर्क की ग्रोथ और पहुंच का दायरा कितनी तेजी से फैल रहा है.
अब तक आ चुके हैं कई सीजन
अगर बात करें ‘क्राइम पेट्रोल’ के इतिहास की, तो ये शो भारतीय टेलीविजन के इतिहास का सबसे लंबा चलने वाला और सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला क्राइम थ्रिलर बन चुका है. इसके अब तक अनगिनत सीजन्स आ चुके हैं और देश के कई जाने-माने कलाकारों, फिल्ममेकर्स और एंकर्स ने अलग-अलग सीजन में इसे होस्ट किया है. हर बार शो ने दर्शकों को देश में होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक करने का एक बेहतरीन काम किया है.माँअब ‘सोनी मराठी’ पर उपेंद्र लिमये के साथ शुरू होने जा रहा यह नया मराठी सफर इस फ्रेंचाइजी के इतिहास में एक और नया और शानदार अध्याय जोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है.




