Anita kanwal Video: मैं क्या किसी से भीख मांग रही हूं…पैसों की तंगी वाली खबरों पर भड़कीं एक्ट्रेस अनीता कंवल, बोलीं- इस उम्र में बदनाम मत करो

Anita kanwal Video: मैं क्या किसी से भीख मांग रही हूं…पैसों की तंगी वाली खबरों पर भड़कीं एक्ट्रेस अनीता कंवल, बोलीं- इस उम्र में बदनाम मत करो

कभी हां कभी ना, गंगाजल, न तुम जाने न हम समेत दर्जनों फिल्में और टीवी शोज़ करने वाली एक्ट्रेस अनीता कंवल ने गुस्से में एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कहा कि मैं किसी आर्थिक तंगी से नहीं जूझ रही.

Anita kanwal Video: टीवी और फिल्म एक्ट्रेस अनीता कंवल पिछले दिनों अचानक चर्चा में आ गईं. उनके एक पुराने इंटरव्यू के हवाले से ऐसी रिपोर्ट्स आईं कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं और उनके पास एक साल गुजारने जितने ही पैसे हैं. हालांकि इन रिपोर्ट्स पर अब अनीता ने खुद आकर सच्चाई बताई है और साथ में गुस्सा भी जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि इन रिपोर्ट्स की वजह से उन्हें नींद नहीं आ रही है.

इस वक्त सुबहे के पौने 4 बजे हैं और मैं सो नहीं पा रही हूं क्योंकि आज कुछ न्यूज़ चैनल्स ने मेरे बारे में कुछ ऐसा लिखा है, जिससे मुझे बहुत तकलीफ हुई है. 6 महीने पहले विक्की लालवानी जी ने मेरे साथ एक इंटरव्यू की थी. और उसमें उन्होंने मुझसे पूछा था कि अगर आपकी कोई कमाई ना हो, आपको कोई काम ना मिले तो आप कितने सालों तक रह सकते हैं, फाइनेंशियली. तो मैंने कहा एक-डेढ़ साल. तो इस बात को एक सनसनीखेज खबर बनाकर ऐसे पेश किया गया है, जैसे कि लोग यह समझ रहे हैं कि मैं उनसे पैसा मांग रही हूं.

अमिताभ बच्चन का किया जिक्र

उन्होंने कहा, “जब अमिताभ बच्चन जी यश चोपड़ा के पास गए थे यह कहने के लिए कि मेरे पास काम नहीं है और मैं फाइनेंशियल प्रॉब्लम में हूं तब तो किसी ने ऐसा नहीं बोला. आज सब बोल रहे हैं कि एक्ट्रेसेस ऐसी ही होती हैं. मैं एक बहुत इज्जतदार फैमिली से आती हूं. हां कुछ गलत इन्वेस्टमेंट्स हो गईं जो सबसे होती हैं, लेकिन मैं आज भी कमाने की कुव्वत रखती हूं. मुझमें इतना दम है कि मैं आज भी अपने अगले 10 साल का जुगाड़ कर सकूं.”

ये भी पढ़ें: गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए फूट-फूटकर रोईं सारा अली खान, साथ दिखे आयुष्मान खुराना, वीडियो VIRAL

इंस्टा रील्स कोलैब और फिल्म मिली

वो बताती हैं, “मुझे काम नहीं मिल रहा, यह बात 6 महीने पुरानी थी. उसके बाद मैंने इंस्टाग्राम पर रील्स डालनी शुरू की. मुझे एक फिल्म भी मिल गई. मुझे आज कोलैब्स मिल रहे हैं इंस्टाग्राम के लिए और मैं बहुत खुश हूं और मैंने इंस्टाग्राम के लिए एक माइक्रो ड्रामा रील सीरीज अपने बूते पर बनाई है. उसके बारे में क्यों नहीं न्यूज़ चैनल्स बोल रहे कि पहली बार इंडिया में किसी ने बिना किसी चैनल, बिना किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म के सपोर्ट के एक 25 एपिसोड का रील ड्रामा बनाया है.”

“जैसे मैं भीख मांग रही हूं”

अनीता कंवल अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कड़े शब्दों में कहती हैं, “आप लोग ये लिख रहे हैं कि मेरे पास पैसे नहीं हैं, जैसे मैं भीख मांग रही हूं लोगों से. यह गलत बात है. तो आप लोग इसको एक सनसनीखेज खबर क्यों बना रहे हैं कि अनीता जी आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं. मैं आर्थिक तंगी से नहीं जूझ रही हूं…और अगर मैं अपने बच्चों से भी पैसा नहीं लेना चाहती तो मैं और किसी से क्यों लूंगी? दुनिया में कोई एक आदमी उठ के ऐसा बोल दे कि अनीता कंवल को उसका एक रुपया भी देना है या उससे एक रुपया भी कभी मांगा है तो मैं अपना नाम बदल दूंगी. मेरे नाम को इस तरह से बदनाम मत करिए इस उम्र में.”

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More