असम में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैवलर और कंटेनर की टक्कर में 10 लोगों की मौत; कई घायल
असम के काजीरंगा के रोंगाजान इलाके में यात्रियों से भरी ट्रैवलर गाड़ी और कंटेनर ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई. हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य के घायल होने की आशंका है.
Assam Road Accident: असम के काजीरंगा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. यह दुर्घटना रोंगाजान इलाके में हुई, जहां यात्रियों से भरी एक ट्रैवलर गाड़ी और कंटेनर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैवलर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं. ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
ट्रैवलर और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर
जानकारी के मुताबिक, हादसा काजीरंगा स्थित रोंगाजान इलाके में हुआ. यहां यात्रियों को लेकर जा रही एक ट्रैवलर गाड़ी की सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए. गाड़ी में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में मदद करने लगे. दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद ट्रैवलर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत
इस भीषण सड़क दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है. वहीं कई अन्य लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत की खबर से स्थानीय लोग भी सकते में हैं. वहीं घायलों की स्थिति को लेकर भी चिंता बनी हुई है.
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
हादसे की गंभीरता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. दुर्घटना किस वजह से हुई और ट्रैवलर व कंटेनर ट्रक की टक्कर कैसे हुई, इसका भी अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. प्रशासन की ओर से हादसे और मृतकों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है.
(इनपुट- सूरज साह)




