Mahindra ने ग्राहकों को दिया झटका! इस SUV को खरीदना हुआ महंगा, अब कितनी देनी होगी कीमत?

Mahindra ने ग्राहकों को दिया झटका! इस SUV को खरीदना हुआ महंगा, अब कितनी देनी होगी कीमत?

Mahindra XUV 7XO के चुनिंदा 2WD पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स की कीमत 20,000 रुपये तक बढ़ गई है. AX7 डीजल MT की नई एक्स-शोरूम कीमत 19.80 लाख रुपये है. इंजन और फीचर्स पहले जैसे ही हैं.

दिवाली से पहले जहां कई कार कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए डिस्काउंट और खास ऑफर दे रही हैं, वहीं, महिंद्रा ने अपनी एक पॉपुलर एसयूवी की कीमत बढ़ा दी है. कंपनी ने XUV 7XO के कुछ वेरिएंट्स को महंगा कर दिया है.चुनिंदा मॉडल्स की कीमत में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में अगर आप त्योहारों के दौरान या आने वाले महीनों में इस SUV को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो बुकिंग से पहले नई कीमतें जान लेना जरूरी है.

हालांकि, राहत की बात यह है कि कंपनी ने सभी वेरिएंट्स के दाम नहीं बढ़ाए हैं. कीमतों में बदलाव चुनिंदा 2WD पेट्रोल और डीजल मॉडल्स पर लागू हुआ है. आइए जानते हैं कि किस वेरिएंट के लिए अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे और SUV में क्या बदलाव हुए हैं.

कितनी बढ़ गई Mahindra XUV 7XO की कीमत?

Mahindra ने XUV 7XO के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों में 7,499 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. इसका असर मुख्य रूप से AX3, AX5, AX7 और AX7T जैसे वेरिएंट्स पर पड़ा है. अलग-अलग मॉडल में कीमत का बदलाव इंजन और ट्रांसमिशन के हिसाब से हुआ है.

कंपनी ने बेस मॉडल और टॉप वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी अगर आप इन वेरिएंट्स को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो फिलहाल आपको पुरानी कीमत ही चुकानी होगी. हालांकि, दूसरे वेरिएंट्स को चुनने वाले ग्राहकों को अब पहले के मुकाबले ज्यादा बजट रखना पड़ सकता है.

किस वेरिएंट पर सबसे ज्यादा बढ़े दाम?

इस बार Mahindra XUV 7XO के AX7 डीजल मैनुअल (MT) वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 20,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. कीमत बढ़ने के बाद इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत 19.80 लाख रुपये हो गई है.

इसके अलावा कुछ डीजल ऑटोमैटिक और पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतें भी बढ़ाई गई हैं. हालांकि, हर मॉडल पर एक जैसी बढ़ोतरी नहीं हुई है. इसलिए SUV खरीदने से पहले अपने पसंदीदा वेरिएंट की नई कीमत डीलरशिप से पता कर लेना बेहतर रहेगा. खासकर अगर आपका बजट तय है, तो कीमत में यह बदलाव आपके खरीदने के फैसले को प्रभावित कर सकता है.

इंजन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं

कीमत बढ़ाने के अलावा Mahindra ने SUV में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है. इसके इंजन, पावर और मैकेनिकल हिस्से पहले जैसे ही हैं. XUV 7XO में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो करीब 200 bhp की पावर और 380 Nm का टॉर्क देता है.

वहीं, इसका 2.2-लीटर डीजल इंजन लगभग 182 bhp की पावर और 450 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स चुनने का विकल्प मिलता है.

फीचर्स के मामले में कैसी है SUV?

Mahindra XUV 7XO में प्रीमियम इंटीरियर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इसका स्टाइलिश डिजाइन और लंबी यात्राओं के दौरान मिलने वाला आराम भी इसे ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनाता है.

यह भी पढ़ें- हाईवे पर इमरजेंसी नंबर नहीं उठा रहा फोन? घबराएं नहीं, यहां शिकायत करते ही मिलेगी मदद

Ducati की ₹20 लाख वाली बाइक का जबरदस्त क्रेज! बुकिंग से पहले ही खत्म हुआ पूरा स्टॉक, आखिर क्या है खास?

आयुषी चतुर्वेदी
आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More