आज की ताजा खबर LIVE: हेलीकॉप्टर गिरने के बाद अमेरिका का ईरान पर हमला

आज की ताजा खबर LIVE: हेलीकॉप्टर गिरने के बाद अमेरिका का ईरान पर हमला

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर दिल्ली में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों की एक बड़ी बैठक है. मीनाक्षी नटराजन मामले में चुनाव आयोग (ECI) कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ निर्वाचन सदन में आज दोपहर 12:00 बजे बैठक करेगा.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 10 Jun 2026 05:54 AM (IST)

    अमेरिकी सीनेटर जॉन कॉर्निन ने पीएम मोदी को दी बधाई

    अमेरिकी सीनेटर जॉन कॉर्निन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है. उन्होंने लगातार 4,399 दिन तक पद पर रहने का रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर बधाई — तीन बार लोकतांत्रिक जनादेश के ज़रिए 1.4 अरब लोगों का भरोसा जीतकर 4,399 दिनों तक नेतृत्व किया। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने से लेकर भारत को दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने तक, पीएम मोदी का कार्यकाल बदलाव लाने वाला रहा है। अमेरिका-भारत की साझेदारी पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूत हुई है.

  • 10 Jun 2026 04:20 AM (IST)

    हेलीकॉप्टर गिरने के बाद अमेरिका का ईरान पर हमला

    कल अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में, कमांडर-इन-चीफ़ के निर्देश पर U.S. सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की सेनाओं ने आज शाम 5 बजे (ET) ईरान के ख़िलाफ़ आत्मरक्षा में हमले शुरू किए. यह मिशन ईरान की बिना वजह की आक्रामकता का एक उचित जवाब है.

  • 10 Jun 2026 12:02 AM (IST)

    जरूरत पड़ी तो इजराइल अकेला ईरान से लड़ेगा: नेतन्याहू

    इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो इजराइल अकेला ईरान से लड़ेगा. नेतन्याहू ने IDF को अकेले जंग जीतने की रणनीति बनाने के लिए कहा है.

  • 10 Jun 2026 12:00 AM (IST)

    मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर आज दिल्ली में NDA की बड़ी बैठक

    मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर दिल्ली में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों की एक बड़ी बैठक है. जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे.

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर दिल्ली में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों की एक बड़ी बैठक है. जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे. बीजेपी आज से केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेगी. इसके लिए बूथ स्तर से लेकर जिला और राज्य स्तर तक सेमिनार, प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रबुद्ध जन संवाद आयोजित किए जाएंगे. मीनाक्षी नटराजन मामले में चुनाव आयोग (ECI) कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ निर्वाचन सदन में आज दोपहर 12:00 बजे बैठक करेगा. मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामाकंन रद्द होने पर कांग्रेस विधायक आज भूख हड़ताल पर बैठेंगे. कांग्रेस आज नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के लोकसभा क्षेत्र संबलपुर में विरोध-प्रदर्शन करेंगे. हर बड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

Published On - Jun 10,2026 12:00 AM IST

Follow Us