गर्मी में होने वाले सिरदर्द से मिलेगा छुटकारा, बस ये आसान से तरीके अपनाएं

गर्मी में होने वाले सिरदर्द से मिलेगा छुटकारा, बस ये आसान से तरीके अपनाएं

गर्मी में कुछ लोगों को सिरदर्द की समस्या हो जाती है तो वहीं माइग्रेन भी ट्रिगर हो सकता है. इसके पीछे की मुख्य वजह होती है डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी. इस आर्टिकल में जानेंगे कि गर्मी में होने वाले सिरदर्द से कैसे पाएं छुटकारा और कौन से लक्षण न करें नजरअंदाज.

गर्मियों में तेज धूप, थकान, डिहाइड्रेशन जैसी कई वजह होती हैं, जो आपके ब्रेन को भी इफेक्ट करती हैं. इस वजह से सिर की नसों में तेज दर्द महसूस होने लगता है. जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है या पहले से ही सिरदर्द रहता है उनकी परेशानी और भी ज्यादा ट्रिगर हो सकती है. इस आर्टिकल में जानेंगे कि कौन से आसान से तरीके आपको गर्मियों में होने वाले सिरदर्द से छुटकारा दिला सकते हैं.

गर्मी में अगर सिरदर्द हो और इसी के साथ शरीर का टेम्परेचर भी बढ़ रहा हो तो इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए. ये डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है. ऐसे में तुरंत छायादार जगह पर बैठना चाहिए और रात पाने के लिए कोई नेचुरल ड्रिंक या थोड़ा सा नॉर्मल टेम्परेचर वाला पानी पीना चाहिए. इसके अलावा जान लेते हैं समर सीजन में होने वाले सिरदर्द से कैसे पाएं छुटकारा.

शरीर को करें हाइड्रेट

गर्मी की वजह से ब्लड फ्लो बढ़ जाना या फिर पानी की कमी हो जाना मुख्य वजह होती हैं कि सिर में दर्द होने लगता है. ऐसे में पहला काम करना चाहिए कि आप खुद को हाइड्रेट करें. इसके लिए नींबू पानी पी सकते हैं या फिर नारियल पानी पिएं. ओआरएस पीने से भी राहत मिलती है, क्योंकि इन सारी ड्रिंक्स से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस करने में हेल्प मिलती है.

ठंडी सिकाई करें

अगर गर्मी की वजह से सिर में दर्द हो रहा हो तो इससे राहत पाने के लिए ठंडी सिकाई की जा सकती है. आप किसी सूती कपड़े की पट्टी को ठंडा पानी में भिगोकर निचोड़ लें और फिर इसे माथे पर रखें. इसके अलावा आप मार्केट में मिलने वाले जेल पैक का भी यूज कर सकते हैं. ठंडे पानी की सेंक माथे के साथ गर्दन में पीछे की तरफ भी करनी चाहिए. इससे आपको काफी राहत मिलती है.

Headache Relief In Summer

Getty Images

माइग्रेन हो तो क्या करें?

गर्मी की वजह से अगर माइग्रेन ट्रिगर हो गया है तो आप लेमन या फिर इसकी पत्तियों को हाथों में हल्का मसलने के बाद कुछ देर सूंघे. इससे काफी राहत महसूस होती है. इसके अलावा आप लेमन वाटर पी भी सकते हैं. पुदीना, लैवेंडर जैसे एशेंशियल ऑयल की खुशबू भी आपको माइग्रेन से होने वाले सिरदर्द में राहत दिलाती है. शांत और अंधेरी जगहों पर आराम से लेट जाएंगे तो भी सिरदर्द कुछ देर में कम हो जाता है.

पुदीना दिलाएगा राहत

गर्मी से होने वाले सिरदर्द से राहत पाने के लिए पुदीना की कुछ पत्तियां पानी में उबाल लें. इसे ठंडा करें और जब गुनगुना रह जाए तो थोड़ा सा नींबू मिलाकर इसे पिएं. इसके अलावा पुदीना के तेल की कुछ बूंदें हाथों में लेकर माथे से लेकर कानों के पीछे लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. इससे आपको काफी रिलैक्स महसूस होता है.

ये लक्षण न करें इग्नोर

  • गर्मी में अगर सिरदर्द के साथ ही शरीर का तापमान बढ़े तो ध्यान दें.
  • मितली-उल्टी चक्कर आना…ये लू लगने के लक्षण हो सकते हैं.
  • सामान्य सिरदर्द से ज्यादा हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
  • कमजोरी, पसीना न आना, त्वचा का लाल और गर्म होना, ये लक्षण भी नजरअंदाज न करें.

ये भी पढ़ें: बार-बार हाथ धोते हैं फिर भी बीमार पड़ते हैं? ये गलतियां हो सकती हैं वजह

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More