Salman Khan Monster: ‘मॉन्सटर’ में होगा जबरदस्त एक्शन, ट्रेन में दुश्मनों से भिड़ेंगे सलमान खान, तैयारी शुरू
Salman Khan Film Monster: सलमान खान की फिल्म 'मॉन्सटर' के लिए मेकर्स ने एक तगड़ा ट्रेन सीक्वेंस प्लान किया है. ये सीक्वेंस सलमान के बॉडी डबल परवेज काजी की मदद से शूट किया जा रहा है.
Salman Khan Film Monster: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान साल 2027 को अपने नाम करने की तैयारी में हैं. लंबे समय से वो डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ एक एक्शन-ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो अगले साल ईद पर रिलीज होगी. मेकर्स ने फिल्म के नाम का ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि पिक्चर का टाइटल ‘मॉन्सटर’ होगा. अब इस फिल्म को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसे सुनकर फिल्म के लिए सलमान के फैंस का उत्साह और बढ़ जाएगा.
दरअसल, मेकर्स ने ‘मॉन्सटर’ में एक ट्रेन फाइट सीक्वेंस प्लान किया है. सलमान खान का किरदार ट्रेन के अंदर दुश्मनों से भिड़ता नजर आएगा. मेकर्स सलमान खान के बॉडी डबल परवेज काजी के साथ ट्रेन में ये फाइट सीन शूट कर रहे हैं. ये फिल्म के सबसे जरूरी एक्शन सीन में से एक है. मिड डे की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया, “ये ट्रेन वाला सीन काफी मुश्किल है, जिसमें बहुत ज्यादा मूवमेंट और तालमेल की जरूरत है.”
शूटिंग से दूर थे परवेज काजी
आगे कहा गया, “परवेज अच्छी तरह जानते हैं कि सलमान खान हर बीट को कैसे करते हैं, इसलिए शूटिंग में परवेज की मौजूदगी जरूरी है. फिलहाल इस सीन को गोरेगांव की आरे कॉलेनी में बने सेट में फिल्माया जा रहा है.” दरअसल, परवेज कुछ समय पहले बीमार पड़ गए थे. हार्ट से जुड़ी समस्या के कारण वो सेट से दूर हो गए थे. उनकी गैर-मौजूदगी में सलमान ने खुद ही कई एक्शन सीक्वेंस किए थे.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-
फिर धमाल मचाने लौट रहे आर्यन खान, कब शुरू होगी द बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीजन 2 की शूटिंग?
झूठ की बुनियाद पर चल रहा था गेम? कुशाल तंवर के दावों की खुली पोल, शादी और तलाक पर बड़ा खुलासा
इन फिल्मों में भी सलमान के बॉडी डबल रहे परवेज काजी
अब काजी ठीक होकर शूटिंग पर लौट चुके हैं. और आते ही वो काम पर लग गए. मेकर्स को ऐसी उम्मीद है कि वो जल्द ही फिल्म के इस एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग पूरी कर लेंगे. परवेज सालों से सलमान के बॉडी डबल के तौर पर काम कर रहे हैं. वो ‘टाइगर जिंदा है’, ‘दबंग 3’, ‘रेस 3’ समेत और भी कई फिल्मों में सलमान के बॉडी डबल रहे हैं. सलमान के अपोजिट इसमें नयनतारा नजर आने वाली हैं. अभिमन्यु सिंह, नयनतारा, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ और राहुल देव जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.




