Ingvar Jonsson: कैंसर से जिंदगी की जंग हार गया ये फुटबॉलर, 37 साल की उम्र में हुआ निधन

Ingvar Jonsson: कैंसर से जिंदगी की जंग हार गया ये फुटबॉलर, 37 साल की उम्र में हुआ निधन

Ingvar Jonsson: आइसलैंड की नेशनल फुटबॉल टीम के पूर्व गोलकीपर इंगवर जॉनसन का निधन हो गया है. वो पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे.

इंटरनेशनल फुटबॉल जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. आइसलैंड की नेशनल फुटबॉल टीम के पूर्व गोलकीपर इंगवर जॉनसन का सिर्फ 37 साल की आयु में निधन हो गया है. आइसलैंड फुटबॉल एसोसिएशन और उनके क्लब वाइकिंगुर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इस खबर की पुष्टि की. (PHOTO CREDIT- INSTAGRAM/Ingvar Jonsson)

इंगवर जॉनसन यूरो 2016 की उस ऐतिहासिक आइसलैंड टीम के सदस्य थे, जिसने राउंड ऑफ-16 के मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक को अंजाम दिया था. जॉनसन उस टूर्नामेंट में सब्स्टीट्यूट गोलकीपर के रूप में टीम के साथ थे. (PHOTO CREDIT- INSTAGRAM/Ingvar Jonsson)

जॉनसन को पहली बार 2012 में आइसलैंड की नेशनल टीम में शामिल किया गया था और दो साल बाद बेल्जियम के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच में उन्होंने इंटरनेशनल डेब्यू किया. उन्होंने अपने करियर में आइसलैंड की सीनियर टीम के लिए कुल 8 मैच खेले, इसके अलावा वो देश की अंडर-21 और अंडर-19 टीमों का भी प्रतिनिधित्व कर चुके थे. वो 2022 तक नेशनल टीम के स्क्वॉड का हिस्सा बने रहे. (PHOTO CREDIT- INSTAGRAM/Ingvar Jonsson)

अपने प्रोफेशनल क्लब करियर में इंगवर जॉनसन ने आइसलैंड के अलावा नॉर्वे और डेनमार्क की लीगों में भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने देश के क्लब न्जार्डविक से करियर की शुरुआत की और 2015 में नॉर्वे के क्लब आईके स्टार्ट से जुड़े. इसके बाद वे नॉर्वे में ही सैंडनेस उल्फ और सैंडफजॉर्ड के लिए खेले. 2018 में वो डेनमार्क के क्लब विबोर्ग गए और वहां दो साल बिताने के बाद 2020 में स्वदेश लौटकर वाइकिंगुर क्लब से जुड़ गए, जहां उन्होंने दो लीग खिताब जीते और जीवन के आखिरी समय तक इसी क्लब के साथ रहे. (PHOTO CREDIT- INSTAGRAM/Ingvar Jonsson)