IND vs NZ 2nd Test Live: लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 330 रन बनाए

IND vs NZ 2nd Test Live: लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 330 रन बनाए

India vs New Zealand 2nd Test Match Day 2 Live: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. आज इस मुकाबले का दूसरा दिन है.

LIVE Cricket Score & Updates

  • 28 Nov 2026 06:02 AM (IST)

    लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 330 रन बनाए

    दूसरे दिन लंच तक न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 330 रन बना लिए हैं. फिलहाल टॉम ब्लंडेल 80 रन बनाकर और मैट हेनरी पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं.

  • 28 Nov 2026 05:33 AM (IST)

    न्यूजीलैंड को 324 रन पर 8वां झटका

    324 पर न्यूजीलैंड को आठवां झटका लगा. आकाश दीप ने काइल जेमीसन को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया. वह 19 रन बना सके. यह आकाश दीप को इस पारी में मिली चौथी सफलता रही. फिलहाल टॉम ब्लंडेल 80 रन बनाकर क्रीज पर हैं. उनके साथ मैट हेनरी क्रीज पर हैं. जेमीसन के विकेट के बाद, आकाश दीप की अगली ही गेंद पर स्लिप में देवदत्त पडिक्कल ने हेनरी का आसान कैच छोड़ दिया.

  • 28 Nov 2026 05:04 AM (IST)

    न्यूजीलैंड को 291 के स्कोर पर सातवां झटका लगा

    न्यूजीलैंड को 291 के स्कोर पर सातवां झटका लगा. आकाश दीप ने नाथन स्मिथ का कैच अपनी गेंद पर लपका. नाथन ने 45 गेंद में 26 रन बनाए. उन्होंने टॉम ब्लंडेल के साथ 44 रन की साझेदारी निभाई. फिलहाल टॉम ब्लंडेल 67 रन बनाकर क्रीज पर हैं. उनके साथ काइल जेमीसन मैदान पर हैं. आज का यह दूसरा झटका है. न्यूजीलैंड को इससे पहले झटका ग्लेन फिलिप्स के रूप में लगा. उन्हें दिन के दूसरे ओवर में ही अंशुल कंबोज ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया. वह 36 रन बना सके.

  • 28 Nov 2026 03:57 AM (IST)

    आज दूसरे ओवर में ही भारत को मिली सफलता

    दूसरे दिन के दूसरे ओवर में ही भारत को सफलता मिली. अंशुल कंबोज ने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर साझेदारी को तोड़ा. फिलिप्स कंबोज की गेंद पर विकेटकीपर पंत को कैच दे बैठे. उन्होंने 67 गेंद में पांच चौके की मदद से 36 रन की पारी खेली. फिलिप्स ने ब्लंडेल के साथ छठे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी निभाई. फिलहाल ब्लंडेल के साथ नाथन स्मिथ क्रीज पर हैं.

  • 28 Nov 2026 03:41 AM (IST)

    भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

    • मुकाबले में न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी और जैकब डफी.
    • मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कम्बोज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और गुरनूर बरार.
  • 28 Nov 2026 03:27 AM (IST)

    भारत की नजरें शुरुआती विकेट पर

    मैच में शानदार वापसी करने के बावजूद, दिन के अंत में भारत थोड़ा निराश होगा. आकाश दीप सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने दो विकेट लिए. वहीं, अपना पहला टेस्ट खेल रहे गुरनूर बराड़ ने लंच से ठीक पहले कॉनवे को आउट करके अपने टेस्ट करियर का पहला विकेट हासिल किया. अंशुल कंबोज ने भी कुछ अहम विकेट निकाले, और वाशिंगटन सुंदर ने मिशेल को पवेलियन भेजा. हालांकि, लंबे स्पेल डालने के बावजूद जसप्रीत बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला. दिन के खेल के आखिर में, मेहमान टीम ब्लंडेल और फिलिप्स की साझेदारी को तोड़ने के लिए संघर्ष करती दिखी. दूसरे दिन, भारत की पूरी कोशिश होगी कि वे जल्द से जल्द एक विकेट चटकाएं, ताकि मेज़बान टीम अपनी मज़बूत स्थिति को और आगे न बढ़ा सके.

India vs New Zealand 2nd Test Match Day 2 Live Score and Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले का पहला दिन न्यूजीलैंड के नाम रहा था, जहां उन्होंने 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए थे. वहीं, इस सीरीज का पहला मैच ड्रॉ के साथ खत्म हुआ है. ऐसे में दोनों टीमों की नजर इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह.

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवन कॉनवे, हेनरी निकल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी.

Published On - Nov 28,2026 3:23 AM IST

Follow Us