Happy Diwali 2026 Wishes: दीपों से रोशन हो आपका संसार…दिवाली पर इन दिल छू लेने वाले कोट्स से करें विश

Happy Diwali 2026 Wishes: दीपों से रोशन हो आपका संसार…दिवाली पर इन दिल छू लेने वाले कोट्स से करें विश

दिवाली के त्योहार अपने साथ लाता है अपनों का प्यार, ढेर सारा सेलिब्रेशन और गुड वाइब्स. इस खास मौके पर आप कुछ प्यारे-प्यारे कोट्स के जरिए दोस्तों, परिवार, रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Diwali 2026 Wishes: दिवाली सिर्फ परंपराओं का त्योहार नहीं, बल्कि ये घनघोर अंधेरे में रोशनी करने का पर्व है. इस दिन लोग अपने मन के अंधकार यानी ईर्ष्या-द्वेष को भुलाकर आपस में खुशियां बांटते हैं, सेलिब्रेट करते हैं. “मां लक्ष्मी की की कृपा हर एक पर बरसे, कोई भी खाने, कपड़े और मकान को न तरसे” इसी तरह के बेहतरीन कोट्स के जरिए जब आप किसी को दिवाली विश करेंगे तो उसका फेस्टिवल और भी खास बन जाएगा.

दिवाली के दिन हर तरफ जबरदस्त रौनक दिखाई देती है और आजकल तो सोशल मीडिया का दौर है. ऐसे में स्टेटस, स्टोरी को लेकर भी जबरदस्त क्रेज रहता है. वहीं लोग सेकेंड्स में दूर बैठे अपने प्रियजन को मैसेज के जरिए विश कर सकते हैं. ऐसे में सिर्फ हैप्पी दिवाली न लिखें, बल्कि साथ में एक प्यारा सा फ्रेज भी लिखना चाहिए. तो चलिए देख लेते हैं दिवाली के शुभकामना संदेश.

Diwali 2026 Shubkamnayen: दिवाली के शुभकामना संदेश

Diwali Best Wishes

  • दिवाली का हर दीप एक नई उम्मीद जगाए,
  • सारे सुख और खुशियां आपके आंगन में मुस्कुराए
  • शुभ दीपावली!

Happy Diwali 2026

  • न कोई गम और हो, न आए कोई परेशानी,
  • आपके जीवन में बस खुशियों भरी कहानियां हो।
  • हैप्पी दिवाली!

Diwali Wishes Quotes

  • दिवाली के दीपों से मिटे अंधेरा, जीवन में उजाला छा जाए,
  • यही है दुआ जिंदगी आपकी खुशियों से जगमगा जाए
  • शुभ दीपावली!

Diwali Best Wishes In Hindi

  • दीपावली का त्योहार आपके जीवन को जगमग कर जाए
  • सुख-शांति, समृद्धि के दीप आपके आंगन में जल जाए
  • आपके परिवार को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

Diwali Wishes Messages In Hindi

  • दिवाली की मिठाई सी रिश्तों में मिठास घुल जाए
  • अपनों का साथ हो, सारे गम खुशियों में बदल जाएं
  • दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

Diwali Wishes Messages And Quotes

  • मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहे, धन की वर्षा हो,
  • खुशियों की सौगात मिले, हर सपना साकार हो
  • दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

Diwali Wishes

  • हर दिल में प्यार बसे, हर चेहरे पर ठहरे मुस्कान
  • दिवाली के शुभ अवसर जैसा हो जाए हर दिन और रात
  • दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

Diwali Wishes In Hindi

  • दिवाली के दीपों से रोशन हो आपका संसार
  • खुशियों के फूल खिलें, महके आपका घर-द्वार
  • शुभ दीपावली!

Diwali 2026 Wishes

  • दीपों की रोशनी से आपके जीवन का अंधेरा दूर हो
  • दिवाली की रात जैसी जगमग-रोशन आपकी तकदीर हो
  • शुभ दीपावली!

Diwali 2026 Wishes In Hindi

  • दिवाली पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बरस जाए
  • परिवार में सुख-समृद्धि और संपत्ति की बहार आए
  • दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

आपको और आपके पूरे परिवार को हमारी तरफ से दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

शशि सिंह
शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More