कला, कॉफी और खूबसूरत सीटिंग…अलग अंदाज के लिए फेमस है काशी आर्ट कैफे

कला, कॉफी और खूबसूरत सीटिंग…अलग अंदाज के लिए फेमस है काशी आर्ट कैफे

यूट्यूबर अमृत सिंह के काशी, बीफ और जिन्ना वाले वीडियो के बाद केरल का एक कैफे सुर्खियों में है. विवादों में आया ये कैफे अपनी खूबसूरत सीटिंग के लिए जाना जाता है. जानें इसके बारे में...

केरल के फोर्ट कोच्चि में मौजूद काशी आर्ट कैफे इस समय सुर्खियों में है. वीडियो में यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन ने कैफे के नाम, वहां दिखाई गई गांधी-जिन्ना की कलाकृति और कथित तौर पर परोसे जाने वाले बीफ को लेकर सवाल उठाए गए. उसके बाद उनके खिलाफ शिकायत तक दर्ज करी गई है. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं क्यों ये कैफे बेहद खास है. (Credit-Insta/kashiartcafe)

हर कोना लगता है खूबसूरत- इस कैफे का हर कोना हरियाली, क्रिएटिव सजावट और सुकून भरे माहौल से भरा हुआ है. इसके अंदरूनी हिस्से की बात करें तो यहां पुराने भवन का आकर्षण और आर्टिस्टिक अंदाज देखने को मिलता है. दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए इसका स्पेस गजब की फीलिंग देता है. (Credit-Insta/kashiartcafe)

गांधी और जिन्ना की कलाकृति- कलाकार रियास कोमू की Blood Brothers: Two Fathers from Gujarat कलाकृति की वजह से भी ये कैफे चर्चा में है. इसमें महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना को साथ दिखाया गया है. (Credit-Insta/kashiartcafe)

टेस्ट में भी बेस्ट है काशी आर्ट कैफे- क्रिएटिव अंदाज में बैठने का स्पेस देने वाले इस कैफे के मेन्यू में फ्रेंच टोस्ट विद हनी, बनाना पैनकेक, सीजनल फ्रूट प्लेटर और अंडे से बनी और भी कई टेस्टी डिशेज शामिल हैं. ब्रेकफास्ट के लिए कई ऑप्शन हैं. नॉनवेज की बात करें तो इसमें रोस्टेड चिकन, ग्रिल्ड फिश और श्रिम्प पास्ता परोसा जाता है. कथित तौर पर यहां थाई बीफ विद जैस्मिन राइस भी सर्व किया जाता है. (Credit-Insta/kashiartcafe)

कॉफी और चॉकलेट वाले फूड्स- यहां चॉकलेट से बनी कई अलग-अलग डिशेज परोसी जाती हैं. इसमें चॉकलेट केक, चॉकलेट पाई, कोल्ड कॉफी विद कोकोनट मिल्क का नाम शामिल है. नाश्ते में मिलते हैं फ्रेंच टोस्ट भी सर्व किया जाता है. ब्रेकफास्ट के लिए यहां कई टेस्टी ऑप्शन मौजूद हैं. (Credit-Insta/kashiartcafe)