आज की ताजा खबर LIVE: शेख हसीना ने शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के CM बनने पर दी बधाई

आज की ताजा खबर LIVE: शेख हसीना ने शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के CM बनने पर दी बधाई

बंगाल बीजेपी विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी आज राज्य के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हो रहा है. इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 09 May 2026 01:01 PM (IST)

    तमिलनाडु में विजय बहुमत कैसे साबित करेंगे, ये जानना राज्यपाल का काम नहीं-CPI(M) महासचिव

    CPI(M) के महासचिव MA Baby कहते हैं हमारे विधायक TVK द्वारा सरकार बनाने का समर्थन कर रहे हैं. अब, VCK को भी समर्थन पत्र भेजना था, जो अभी तक नहीं भेजा गया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार को वोट देकर हटा दिया, विपक्ष को मंजूरी नहीं दी, और लगभग एक नई पार्टी को चुन लिया. SC के फैसलों के जरिए, यह चलन साफ रहा है. या तो सबसे बड़ी पार्टी को बुलाया जाए या चुनाव के बाद बने गठबंधन को भी बुलाया जा सकता है. तमिलनाडु के राज्यपाल इस समय-परीक्षित लोकतांत्रिक चलन को नजरअंदाज कर रहे हैं. राज्यपाल जानना चाहते थे कि विजय बहुमत कैसे साबित करेंगे. पूरी विनम्रता के साथ, मैं कहना चाहूंगा कि यह राज्यपाल का काम नहीं है. लोक भवन वह जगह नहीं है जहां किसी पार्टी के बहुमत की जांच होती है. यह सदन के पटल पर होती है. हम राज्यपाल को पत्र लिखकर सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने को कहेंगे.

  • 09 May 2026 12:00 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल: सीएम के साथ 5 मंत्रियों ने ली शपथ

    पश्चिम बंगाल में सीएम शुभेंदु के साथ 5 मंत्रियों ने शपथ ली है. मंत्रियों में दिलीप घोष,अग्निमित्र पॉल, क्षुदीराम टुडू, निशीथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया ने शपथ लिया.

  • 09 May 2026 11:49 AM (IST)

    केरल कांग्रेस नेता आज शाम 4 बजे खरगे से दिल्ली में करेंगे बैठक

    केरल कांग्रेस के नेता शाम 4 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ दिल्ली में बैठक करेंगे.

  • 09 May 2026 11:39 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल के सीएम बने शुभेंदु, पीएम मोदी ने दी बधाई

    शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के सीएम के तौर पर शपथ ले ली है. पीएम मोदी ने उन्हें शपथ के बाद बधाई दी.

  • 09 May 2026 11:20 AM (IST)

    बीजेपी के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के पीएम मोदी ने मंच पर छुए पैर

    शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने मंच पर बीजेपी के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ता माखलाल सरकार के पैर छुए और उन्हें सम्मानित किए.

  • 09 May 2026 11:11 AM (IST)

    थोड़ी देर में सीएम पद की शपथ लेंगे शुभेंदु

    शुभेंदु अधिकारी ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिच बंगाल के बीजेपी के पहले सीएम के तौर पर थोड़ी देर में शपथ लेंगे.

  • 09 May 2026 10:53 AM (IST)

    शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के CM पद की शपथ लेने ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे

    BJP नेता सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए कोलकाता के मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे.

  • 09 May 2026 10:17 AM (IST)

    शुभेंदु अधिकारी के शपथ कार्यक्रम के लिए कोलकाता पहुंची सीएम रेखा, बोलीं-सरकार राज्य में विकास करेगी

    पश्चिम बंगाल में BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में राज्य सरकार भरोसे और विकास की राजनीति करेगी.

  • 09 May 2026 10:07 AM (IST)

    कोलकाता पहुंचे पीएम मोदी, शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोलकाता पहुंच गए हैं. आज वो पश्चिम बंगाल के सीएम के तौर पर शपथ लेने वाले शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

  • 09 May 2026 10:00 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि आज ‘पोचिशे बोइशाख’ के विशेष अवसर पर, हम गुरुदेव टैगोर को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. गुरुदेव टैगोर असाधारण प्रतिभा के धनी लेखक, विचारक और कवि थे. उन्होंने एक असाधारण दार्शनिक, शिक्षाविद्, कलाकार और भारत की सभ्यतागत आत्मा की एक शाश्वत आवाज के रूप में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी. उन्होंने मानवता की गहनतम भावनाओं और हमारी संस्कृति के उच्चतम आदर्शों को अपनी अभिव्यक्ति प्रदान की.

  • 09 May 2026 09:11 AM (IST)

    दिल्ली में के.सी. वेणुगोपाल के आवास पर पहुंचे कांग्रेस सांसद जी.सी. चंद्रशेखर

    कांग्रेस सांसद जी. सी. चंद्रशेखर कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल के दिल्ली आवास पर पहुंचे.

  • 09 May 2026 08:51 AM (IST)

    अलग-अलग राज्यों से पहुंचे लोक कलाकार… आज है पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह

  • 09 May 2026 08:17 AM (IST)

    स्वतंत्रता के बाद से पश्चिम बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेंगे सुवेंदु अधिकारी

    बीजेपी विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी आज स्वतंत्रता के बाद से पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

  • 09 May 2026 07:38 AM (IST)

    TCS नासिक मामला: निदा खान को 11 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

    TCS नासिक मामले में गिरफ्तारी के बाद निदा खान को 11 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया.

  • 09 May 2026 07:17 AM (IST)

    उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में आज का दर्शन

    मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आरती की गई.

  • 09 May 2026 06:51 AM (IST)

    वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन बने नौसेना प्रमुख

    वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है. वे वर्तमान में मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमांडर हैं और 31 मई को कार्यभार ग्रहण करेंगे.

  • 09 May 2026 06:24 AM (IST)

    लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि बने नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

    भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया है, जो कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से और अगले आदेश तक भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे.

  • 09 May 2026 05:41 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल में आज बीजेपी की नई सरकार का शपथ ग्रहण

    पश्चिम बंगाल में आज बीजेपी की नई सरकार का शपथ ग्रहण है. शुभेंदु सीएम, अग्निमित्रा, निसिथ डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड पर होने वाले शपथ ग्रहण में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिल सकता है.शपथ ग्रहण में पीएम मोदी के साथ-साथ कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी-NDA शासित राज्यों के सीएम भी शामिल होंगे.

  • 09 May 2026 04:26 AM (IST)

    TVK ने जारी किया विधायक का वीडियो, दिनाकरन ने लेटर फर्जी बता FIR कराई

    चेन्नई, तमिलनाडु: एएमएमके पार्टी के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने गिंडी रेंज के सहायक पुलिस आयुक्त के कार्यालय का दौरा किया.यह दौरा दिनाकरन के उस दावे के बीच हुआ है जिसमें उन्होंने कहा है कि टीवीके ने विधायक कामराज के पत्र की ‘जाली प्रति’ राज्यपाल को भेजी थी और वे इस मामले में आपराधिक शिकायत दर्ज करा रहे हैं.दूसरी ओर, टीवीके ने विधायक का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वे दावा कर रहे हैं कि उन्होंने एएमएमके महासचिव की अनुमति से स्वेच्छा से और खुशी-खुशी टीवीके के समर्थन में पत्र लिखा था.

  • 09 May 2026 02:39 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल की जनता को भय, हिंसा और भ्रष्टाचार को नकारने के लिए धन्यवाद

    कोलकाता: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, मैं पश्चिम बंगाल की जनता को भय, हिंसा और भ्रष्टाचार को नकारने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. पश्चिम बंगाल विकास के पथ से अछूता रहा है. आने वाले दिनों में, हम केंद्र सरकार की कई प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करेंगे, जिन्हें ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार ने जमीनी स्तर पर लागू नहीं होने दिया… अगले 5 वर्षों में, हम एक परिवर्तित बंगाल देखेंगे, एक ऐसा बंगाल जो विकास के पथ पर दृढ़ता से आगे बढ़ रहा होगा.

  • 09 May 2026 01:47 AM (IST)

    टीवीके ने एएमएमके विधायक कामराज का एक वीडियो किया शेयर

    टीवीके ने एएमएमके विधायक कामराज का एक वीडियो साझा करते हुए कहा, ये वीडियो एएमएमके विधायक कामराज के स्वेच्छा से और खुशी-खुशी तमिलगा वेट्ट्री कज़गम के समर्थन में पत्र लिखने के दृश्य हैं. उन्होंने कहा था कि वे एएमएमके महासचिव टी.टी.वी. दिनाकरन की सहमति से तमिलगा वेट्ट्री कज़गम को समर्थन दे रहे हैं. हालांकि, अब यह जानकारी फैलाई जा रही है कि उन्होंने पत्र नहीं लिखा, जो पूरी तरह से झूठी और असत्य है. यह बात सभी के लिए स्पष्ट रूप से समझना आवश्यक है. इन सभी तथ्यों को छुपाते हुए टी.टी.वी. दिनाकरन झूठी खबरें और गलत सूचना फैलाना जारी रखे हुए हैं. जनता को यह समझना चाहिए कि तमिलगा वेट्ट्री कज़गम को किसी से सौदेबाजी या समझौता करने की कोई आवश्यकता नहीं है.

  • 09 May 2026 12:02 AM (IST)

    शुभेंदु अधिकारी आज लेंगे सीएम पद की शपथ

    बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी आज राज्य के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे.

बंगाल बीजेपी विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी आज राज्य के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. वीसीके, टीवीके को समर्थन देने पर अपने फैसले का आज ऐलान की करेगी. सीयूएसएटी के अलग-अलग शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए साझा प्रवेश परीक्षा (सीएटी) 2026 की परीक्षाएं 9, 10 और 11 मई को आयोजित की जाएंगी. आज से शुरू होने वाली सीएटी 2026 परीक्षा से पहले सीयूएसएटी ने दिल्ली में परीक्षा केंद्र बदला है. आज केरल कांग्रेस अध्यक्ष और सीएम पद के दो दावेदार रमेश चेन्निथला और वी डी सतीशन पार्टी आलाकमान से मुलाकात कर सकते हैं. पढ़ें- देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट…

Published On - May 09,2026 12:01 AM IST

Follow Us