Dhurandhar 2 Emotional Scene: एक्शन और ट्विस्ट के बीच ‘धुरंधर 2’ का वो सीन, जिसे देख कचोट गया सभी का दिल, भर आई सभी की आंखें

Dhurandhar 2 Emotional Scene: एक्शन और ट्विस्ट के बीच ‘धुरंधर 2’ का वो सीन, जिसे देख कचोट गया सभी का दिल, भर आई सभी की आंखें

'धुरंधर 2' की कहानी को लोगों ने खूब पसंद किया है. फिल्म में कई सारे ट्विस्ट हैं, लेकिन इसके बीच सबसे ज्यादा दिल छू लेने वाला सीन वो रहा, जब जसकिरत अपने परिवार के पास जाकर भी उनसे मिले बिना लौट जाता है. इस सीन ने दर्शकों को गहराई से इमोशनल कर दिया.

सोशल मीडिया हो या फिर आम चर्चा इस वक्त अगर सबसे ज्यादा किसी चीज के बारे में बात हो रही है, तो वो रणवीर सिंह की हालिया फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' है. फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई है, जिसको लोगों ने खूब पसंद किया है.

हम जिस सीन की बात कर रहे हैं, वो तब का है, जब पाकिस्तान से अपना मिशन पूरा करके लौटने के बाद जसकिरत अपने घर जाता है. लेकिन, इसमें देखा जा सकता है कि जसकिरत बिना अपनी मां-बहन से मिले ही वापस आ जाता है.

इस सीन को देखने के बाद दर्शकों के मन में सिर्फ एक सवाल है कि आखिर वो अपनी मां से मिला क्यों नहीं मिला. जबकि उसका परिवार ठीक उसके सामने ही खड़ा था, कुछ कदम की दूरी के तय करने के बाद वो उनसे मिल सकता था.

हालांकि, दर्शकों के मन को ये सीन पूरी तरह से कचोट गया, लेकिन सीन की असल कहानी की बात करें, तो उस सीन में दिखाया है कि जसकिरत अपने देश के लिए इतना आगे बढ़ चुका है कि वो या तो अपने अतीत में वापस जा सकता है या फिर अपने आगे के रास्ते पर चल सकता है.