Dhurandhar 2 Paid Preview: 54 साल के हीरो का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘धुरंधर 2’? पेड प्रीव्यू बुकिंग में रणवीर सिंह अब भी इतने पीछे
Dhurandhar 2 Paid Preview: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज डेट जितना करीब आती जा रही है, फिल्म को लेकर उतना ही तगड़ा माहौल देखने को मिल रहा है. जो कि मेकर्स भी जानते हैं पहली ही फिल्म के बाद से. यही वजह है कि ट्रेलर के साथ जब पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग शुरू की गई, तो लोगों में रिलीज से पहले ही फिल्म देखने का क्रेज बढ़ गया. वैसे तो ओपनिंग डे के लिए अबतक बुकिंग शुरू नहीं हुई है, पर पेड प्रीव्यू से फिल्म ने कितने कमा लिए, जान लीजिए.
Dhurandhar 2 Paid Preview: ‘धुरंधर 2’ को लेकर बहुत तगड़ा बज बना हुआ है. हालांकि, फिल्म को रिलीज होने में अब भी कुछ वक्त है. पिक्चर 19 मार्च को आ रही है, लेकिन का एक्साइटमेंट लेवल देखते हुए मेकर्स ने पेड प्रीव्यू वाली जो चाल चली, वो एकदम सक्सेसफुल हो चुकी है. ट्रेलर के साथ ही अनाउंस किया था कि 18 मार्च शाम 5 बजे फिल्म के पेड प्रीव्यू शुरू होंगे, जिसकी फिलहाल एडवांस बुकिंग चल रही है. वहीं, सिर्फ पेड प्रीव्यू से ही मेकर्स की तगड़ी कमाई हो चुकी है. हालांकि, रणवीर सिंह से जिस हीरो ने भिड़ने की प्लानिंग की है, उसके एक बड़े रिकॉर्ड पर धुरंधर 2 की नजर होगी. कुछ दिनों पहले ही जानकारी मिली थी कि धुरंधर 2 ने श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जिसने पेड प्रीव्यू से तगड़ी कमाई की थी. वहीं पुष्पा 2 को भी पीछे छोड़ चुकी है, अब बारी किसकी है.
‘धुरंधर 2’ अकेले नहीं आ रही है, इसी दिन पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी आ रही है. जिसकी रिलीज डेट पहले कुछ और थी, पर फिर मेकर्स ने डिसाइड किया कि पिक्चर को साथ ही लाया जाएगा. जिससे रणवीर सिंह को साउथ में कुछ नुकसान तो झेलना ही पड़ेगा. हालांकि, हिंदी में मामला एकदम सेट है. दरअसल पेड प्रीव्यू 18 मार्च को है, जिससे पहले बहुत वक्त है मेकर्स के पास कमाई करने का. अब जानिए अभी तक पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग से कितने का कारोबार कर लिया है.
पेड प्रीव्यू बुकिंग से कितने छाप लिए?
हाल ही में सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आई. जिससे पता लगा कि धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू के लिए हो रही एडवांस बुकिंग से अबतक 18.66 करोड़ का कारोबार कर लिया है. जबकि, 8337 टोटल शोज बुक किए जा चुके हैं. हालांकि, यह बिजनेस ब्लॉक सीट्स के साथ नहीं है. अगर ब्लॉक सीट्स की कमाई देखी जाए, तो फिल्म ने 23.89 करोड़ का कारोबार कर लिया है. लेकिन उम्मीद है कि यह कमाई अभी और बढ़ जाएगी. दरअसल फिल्म को गुजरात से जाबड़ रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहां एडवांस बुकिंग से करोड़ों कमा लिए हैं. कर्नाटक में बिजनेस 3 करोड़ से ज्यादा है और तेलंगाना और दिल्ली में भी फिल्म को पेड प्रीव्यू में अच्छा रिस्पॉन्स मिलने वाला है. हालांकि, सवाल यह है कि क्या आदित्य धर की डायरेक्टोरियल पवन कल्याण की OG को हरा पाएगी?
दरअसल पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम OG’ ने 21 करोड़ के बड़े नेट कलेक्शन के साथ पेड प्रीव्यू रिकॉर्ड तोड़ दिया था. जो किसी भी इंडियन फिल्म के लिए अब तक पेड प्रीव्यू का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. रणवीर सिंह की इस फिल्म को उस मार्क को तोड़ने के लिए 21 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करना होगा, जिसमें फिलहाल वक्त लगेगा. लेकिन उम्मीद तो है कि वो यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.



