Anupam Kher Marriage: किरण खेर नहीं, 48 साल पहले इस एक्ट्रेस से अनुपम खेर ने की थी शादी, 1 साल भी नहीं चला था रिश्ता

Anupam Kher Marriage: किरण खेर नहीं, 48 साल पहले इस एक्ट्रेस से अनुपम खेर ने की थी शादी, 1 साल भी नहीं चला था रिश्ता

Anupam Kher First Marriage: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर और किरण खेर पिछले 40 सालों से साथ रह रहे हैं और दोनों शानदार बॉन्डिंग शेयर करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनुपम खेर की पहली शादी एक साल भी नहीं टिक सकी थी. जबकी एक्टर ने लव मैरिज की थी.

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर का प्रोफेशनल लाइफ जितना सक्सेसफुल रहा उतनी सक्सेस उन्हें पर्सनल लाइफ में नहीं मिल सकी. एक्टर की पहली शादी एक साल भी नहीं टिक सकी थी. वहीं दूसरी तरफ उनकी दूसरी शादी किरण खेर से हुई लेकिन इस शादी से उन्हें कोई बच्चा नहीं है. क्या आप जानते हैं कि अनुपम खेर ने पहली शादी किससे की थी.

लेकिन सबकुछ ठीक होने के बाद भी इस शादी का आलम ये था कि अनुपम खेर और मधुमालती वैवाहिक जीवन के एक साल भी पूरे नहीं कर सके थे. एक साल के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया था. मधुमालती भी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं.

मधुमालती की बात करें तो वे मौजूदा समय में भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और सिंगल लाइफ जी रही हैं. उन्होंने सोनू की टीटू की स्वीटी, दे दे प्यार दे, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में भी अभिनय किया है और वाहवाही बटोरी है.

मधुमालती से अलग होने के 6 साल बाद अनुपम खेर की लाइफ में किरण खेर की एंट्री होती है. दोनों साल 1985 में वैवाहिक जीवन में बंध जाते हैं और ये रिश्ता आज 40 साल बाद भी कायम है. किरण खेर को उनकी पहली शादी से सिकंदर खेर नाम का बेटा है लेकिन अनुपम खेर से उन्हें कोई संतान नहीं है.