R Madhavan Fraud Alert: मेरा इससे वास्ता नहीं… फ्रॉड अकाउंट को लेकर धुरंधर एक्टर आर माधवन ने फैंस को किया चौकन्ना

R Madhavan Fraud Alert: मेरा इससे वास्ता नहीं… फ्रॉड अकाउंट को लेकर धुरंधर एक्टर आर माधवन ने फैंस को किया चौकन्ना

R Madhavan News: सोशल मीडिया के दौर में कई सारे फ्रॉड्स होते रहते हैं. मौजूदा समय में ऐसा चलन देखने को मिला है कि कई सारे पॉपुलर सेलेब्स के फेक अकाउंट बनाए जा रहे हैं और उनका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. अब ऐसा ही कुछ धुरंधर 2 के एक्टर आर माधवन के साथ भी देखने को मिला है. एक्टर ने फैंस को इससे आगाह भी किया है.

Actor R Madhavan Fraud Alert: मौजूदा समय में हर इंसान की आत्मा सोशल मीडिया में बसी हुई है. इंसान अगर कुछ नहीं कर रहा होता है तो भी रील्स चला रहा होता है. पिछले एक दशक में सोशल मीडिया फैंस के लिए बड़ा एंटरटेनमेंट का साधन बनकर सामने आया है. लेकिन जैसे हर सिक्के के दो पहलू होते हैं वैसे ही सोशल मीडिया के जितने फायदे हैं उतने नुकसान भी हैं. अलग-अलग तरह से अवसरवादी लोग मौके का फायदा उठा रहे हैं और तरह-तरह के फ्रॉड्स को अंजाम दे रहे हैं. यूं तो पहले भी कई सारे स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए फ्रॉड का शिकार हुए हैं. अब इस लिस्ट में धुरंधर एक्टर आर माधवन का नाम भी जुड़ गया है.

दरअसल आर माधवन ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर लोगों को सोशल मीडिया के फ्रॉड को लेकर अलर्ट किया है. उनके मुताबिक किसी ने सोशल मीडिया पर उनका फेक अकाउंट बना दिया है लेकिन जिसने भी ये किया है ना तो उससे एक्टर का कोई वास्ता है और ना तो अकाउंट से ही कोई लेना देना है. एक्टर ने अपने सभी फॉलोअर्स को इस अकाउंट के प्रति चेताया है.

R Madhavan Actor

आर माधवन ने क्या कहा?

आर माधवन ने इंस्टाग्राम पर फेक अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए फैंस को सचेत किया. उन्होंने लिखा- फ्रॉड अलर्ट. ये शख्स किसी भी तरह से मुझसे या मेरी टीम से कनेक्टेड नहीं है. ये अकाउंट दावा करता है कि मुझे प्रजेंट करेगा और मेरे तर्ज पर लोगों को गुमराह करता है. ये पूरी तरह से एक फ्रॉड अकाउंट है और इससे हमें सचेत रहना चाहिए. कोई भी दूसरा अकाउंट किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ना तो मुझे रिप्रिजेंट करता है और ना तो मेरे बिहाफ पर कॉम्युनेट करता है. कृपया ये बात ध्यान रखें और सतर्क रहें. जो भी ये हरकत करने का जिम्मेदार है उसके खिलाफ एक्शन लिए जाने की पहल शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar Record Alert: धुरंधर 2 की रिलीज से पहले धुरंधर ने सिनेमाघरों में मारा शतक, रिलीज के 100 दिन पूरे, अब भी 800 करोड़ से इतनी दूर

धुरंधर 2 में आर माधवन का होगा जलवा

साल 2025 में आई धुरंधर फिल्म में आर माधवन ने अजय सान्याल का रोल प्ले किया था. इस बार भी वे अपने इस रोल में नजर आएंगे. एक्टर का दावा है कि पिछले पार्ट में उनके रोल की लेंथ ज्यादा नहीं थी लेकिन इस बार उनके किरदार का टाइम स्लॉट पहले से ज्यादा होगा. फिल्म के पहले पार्ट ने 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. अब धुरंधर द रिवेंज को जैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म 2000 करोड़ के जादुई कलेक्शन को पार करेगी. धुरंधर 2 की बात करें तो ये 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है.