Flipperachi: आ गई तारीख! धुरंधर के गाने FA9LA के सिंगर फ्लिपराची आ रहे हैं इंडिया, इस दिन मुंबई में होगा कॉन्सर्ट
Flipperachi: बॉलीवुड फिल्म धुरंधर का जलवा अब भी कायम है. फिल्म को थिएटर के बाद ओटीटी पर भी उतना ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म के गाने FA9LA को फैंस ने खूब पसंद किया. अब इस गाने के सिंगर फ्लिपराची अपना इंडिया टूर करने जा रहे हैं.
बॉलीवुड फिल्म धुरंधर का जुनून अब भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म में ऐसा बहुत कुछ है, जिसे बड़े पर्दे और अब ओटीटी पर कई बार देखने के बाद भी फैंस का मन नहीं भर रहा.
इस गाने को आवाज दी थी बहरीनी रैपर और सिंगर फ्लिपराची ने. इस गाने के इंडिया में वायरल होने के बाद लोगों के बीच फ्लिपराची के लिए भी प्यार देखने को मिला है
अब इसी प्यार को जनता से पाने के लिए रैपर अपना इंडिया टूर कर रहे हैं. इस बारे में खबर आई थी कि सिंगर इंडिया आएंगे. अब उनके पहले कॉन्सर्ट की डेट्स आ गई हैं.
फ्लिपराची आने वाले 13 मार्च को मुंबई के फीनिक्स मार्केटसिटी में परफॉर्म करने वाले हैं. फैंस बेसब्री से सिंगर का इंतजार कर रहे हैं. उनको लाइव सुनने के लिए फैंस बेकरार हैं.
फ्लिपराची को खाड़ी क्षेत्र के सबसे अहम रैपर्स में से एक माना जाता है, जो खलीजी-स्टाइल रैप बनाते हैं. फ्लिपराची का गाना Fa9la एक खलीजी रैप है.
खलीजी रैप यानी इस तरह के रैप में पुराने अरबी वाद्य यंत्रों को नए जमाने की हिप-हॉप बीट्स के साथ मिलाया जाता है.



