Bollywood Eid 2026: ईद-उल-फितर पर सितारों का खास अंदाज, सोहा अली खान से सोनाक्षी सिन्हा तक सभी ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Bollywood Eid 2026: ईद-उल-फितर पर सितारों का खास अंदाज, सोहा अली खान से सोनाक्षी सिन्हा तक सभी ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Bollywood Eid 2026: ईद उल फितर 2026 के मौके पर बॉलीवुड सितारों ने अपने अपने अंदाज में फैंस को मुबारकबाद दी. सोशल मीडिया पर शेयर की गई फैमिली फोटोज और जश्न की झलकियां लोगों को खूब पसंद आ रही हैं.

ईद-उल-फितर 2026 के खास मौके पर बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दिल से मुबारकबाद दी और प्यार, शांति और एकता का संदेश दिया, जिससे त्योहार की खुशी और भी खास बन गई और हर तरफ जश्न का माहौल देखने को मिला.

सबसे पहले बात करें, सोहा ली खान की तो उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर खास तस्वीरें शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने अपने परिवार के साथ फोटो शेयर की है और साथ ही में तैयारियों को भी दिखाया है.

हुमा कुरैशी की बात करें, तो उन्होंने भी अपने माता-पिता और भाई के साथ ईद की मुबारकबाद देते हुए फोटो शेयर की है. परिवार त्योहार के मौके पर तैयार नजर आ रहे हैं, उनकी इस प्यारी फोटो को सभी पसंद कर रहा है.

बॉलीवुड के प्यारे कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने भी त्योहार के खास मौके पर साथ में फोटो शेयर की है. कपल की ये फोटो लोगों को काफी पसंद आ रही है. जहीर ने फोटो शेयर करते हुए ईद की मुबारकबाद भी दी है.

एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पति और बेटे के साथ तस्वीरें शेयर की है. पोस्ट शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि सभी के लिए अमन, सेहत और अपने प्रियजनों के साथ खुशियों भरे पलों की कामना है.