संजय दत्त-नोरा फतेही का गाना आते ही गरमाया इंटरनेट, ‘अश्लील लिरिक्स’ सुन लोगों ने कहा- शेम ऑन सेंसर बोर्ड

संजय दत्त-नोरा फतेही का गाना आते ही गरमाया इंटरनेट, ‘अश्लील लिरिक्स’ सुन लोगों ने कहा- शेम ऑन सेंसर बोर्ड

Latest Song Controversy: फिल्म 'केडी: द डेविल' का नया गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर विवाद खड़ा हो गया है. नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए गए इस डांस नंबर के लिरिक्स और डांस स्टेप्स को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कई यूजर्स ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग भी की है.

Latest Song Controversy: फिल्मी दुनिया में अक्सर गाने और डांस नंबर चर्चा का विषय बनते रहते हैं. कई बार ये गाने अपनी धुन, स्टाइल और शानदार कोरियोग्राफी की वजह से सुर्खियां बटोरते हैं, तो कई बार इन्हीं गानों को लेकर विवाद भी खड़े हो जाते हैं. इन दिनों कुछ ऐसा ही माहौल एक नए फिल्मी गाने को लेकर देखने को मिल रहा है, जिसमें फेमस डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही और बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त नजर आ रहे हैं. दरअसल, आने वाली फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का एक नया गाना हाल ही में रिलीज किया गया है.

‘केडी: द डेविल’ के गाने सरके चुनर तेरी सरके की रिलीज के साथ ही ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, लेकिन इस बार चर्चा गाने की पॉपुलैरिटी से ज्यादा इसके लिरिक्स और कोरियोग्राफी को लेकर हो रही है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने गाने के लिरिक्स और कुछ डांस स्टेप्स को आपत्तिजनक बताते हुए इसकी आलोचना शुरू कर दी है. सरके चुनर तेरी सरके गाना एक डांस नंबर के तौर पर फिल्माया गया है, जिसमें नोरा फतेही एक डांस बार जैसे सेटअप में शानदार डांस करती नजर आती हैं, जबकि संजय दत्त भी इस गाने में दिखाई देते हैं.

डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल

गाने की एनर्जी और म्यूजिक को जहां कुछ दर्शकों ने पसंद किया, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने इसके बोलों को लेकर सवाल उठाए. कई यूजर्स का कहना है कि गाने में डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जो उन्हें असहज लगता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस गाने को लेकर बहस छिड़ गई है. कुछ लोगों ने कहा कि मनोरंजन के नाम पर इस तरह की लिरिक्स का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए, जबकि कई लोगों ने गाने को हटाने तक की मांग कर दी. वहीं कुछ दर्शकों ने नोरा फतेही के डांस और गाने की एनर्जी की तारीफ भी की है.

ये भी पढ़ें- सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान का नाम बदला, अब ये होगा नया टाइटल

विरोध सामने आ रहा है

फिलहाल ये गाना इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है और ज्यादातर इसका विरोध सामने आ रहा है. हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब किसी फिल्मी गाने को लेकर इस तरह का विवाद सामने आया हो. ‘केडी: द डेविल’ फिल्म की बात करें, तो ये एक कन्नड़ पीरियड एक्शन ड्रामा है, जिसका डायरेक्शन प्रेम ने किया है और इसमें ध्रुवा सरजा लीड रोल में हैं. 1970 के दशक के बेंगलुरु में सेट ये फिल्म कथित तौर पर वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है और काली नामक एक छोटे-मोटे अपराधी की कहानी बताती है, जो शहर के खतरनाक अंडरवर्ल्ड में शामिल हो जाता है.