ऑस्कर 2026 के बाद इन 6 फिल्मों की हो रही सबसे ज्यादा चर्चा, घर बैठे ओटीटी पर करें एंजॉय
ऑस्कर 2026 के बाद कई फिल्में लगातार सुर्खियों में हैं, अगर आपने अभी तक ये फिल्में नहीं देखी हैं तो चिंता की बात नहीं, क्योंकि इनमें से कई फिल्में अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हैं. जिसे आप आराम से घर बैठोे एंजॉय कर सकते हैं.
ऑस्कर 2026 के बाद दुनियाभर में जिन फिल्मों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनमें कई ऐसी फिल्में भी शामिल हैं जिन्हें आप घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. इन फिल्मों ने अपनी दमदार कहानी, शानदार एक्टिंग और बेहतरीन निर्देशन से दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का ध्यान खींचा है.
ऑस्कर 2026 में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाने वाली फिल्मों में 'सिनर्स' भी शामिल रही, जिसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है. इस फिल्म की कहानी 1930 के दशक के मिसिसिपी में रहने वाले दो जुड़वां भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नई जिंदगी शुरू करना चाहते हैं लेकिन एक रहस्यमय खतरा उनके सामने खड़ा हो जाता है.
ऑस्कर रेस में शामिल एक और दिलचस्प फिल्म 'बुगोनिया' है, जिसकी कहानी दो ऐसे लोगों की है जो एक बड़ी कंपनी की महिला सीईओ को किडनैप कर लेते हैं क्योंकि उन्हें शक होता है कि वह इंसान नहीं बल्कि एलियन है और पृथ्वी को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रही है. इस फिल्म को घर बैठे जियो हॉटस्टार पर एंजॉय किया जा सकता है.
फेमस डायरेक्टर गिलर्मो डेल टोरो की फिल्म फ्रेंकस्टाइन भी इस साल की चर्चित फिल्मों में शामिल रही. क्लासिक कहानी पर बेस्ड यह फिल्म एक वैज्ञानिक के खतरनाक प्रयोग और उसके नतीजों की कहानी दिखाती है, जिसने ऑस्कर में कई तकनीकी कैटेगरी में अवॉर्ड भी जीते. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
पीरियड ड्रामा फिल्म 'ट्रेन ड्रीम्स' भी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी, इस फिल्म को क्लिंट बेंटले ने डायरेक्ट किया है. यह डेनिस जॉनसन की 2011 की नॉवेल पर बेस्ड है, यह फिल्म आप OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. ये फिल्म एक शख्स के एक खत्म होती दुनिया में खुद के होने का मतलब ढूंढने पर है.



