Dhurandhar 2: जिस ‘बहन’ की खातिर जसकीरत ने 12 लोगों को उतारा मौट के घाट, वो रियल लाइफ में दिखती हैं ऐसी
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इन दिनों थिएटर्स में धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने सभी को ये बात साबित कर दी है कि मेहनत क्या करवा सकती है. इस फिल्म के हर एक किरदार के बारे में बात हो रही है. इसी बीच हर कोई जानना चाहता है कि कौन हैं फिल्म में जसकीरत की छोटी बहन का रोल अदा करने वाली पंजाबी एक्ट्रेस परि पंढेर?
धुरंधर 2: द रिवेंज को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर एक अलग ही तरह की बहस छिड़ी हुई है. इस फिल्म पर लोग दो फाड़ में बट गए हैं.
इसी बीच पंजाबी एक्ट्रेस परि पंढेर का भी जिक्र हो रहा है. एक्ट्रेस ने फिल्म में जसकीरत की छोटी बहन जसलीन रांगी का किरदार अदा किया है.
जसलीन वही बहन हैं, जिनको बांधकर रखा जाता है और जिसे ढूंढने के लिए हमजा 12 लोगों को जान से मार देता है.
परि का भले फिल्म में बेहद कम स्क्रीन टाइम था, लेकिन उन्होंने जिस कमाल तरीके से अपना किरदार निभाया, उसने सभी को हैरान कर दिया.
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए एक पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा- धुरंधर में इस किरदार के लिए तैयारी करना एक अलग एक्सपीरियंस था.



