Harry Potter Series Trailer: कल आएगा सबसे महंगी सीरीज हैरी पॉटर का ट्रेलर? मेकर्स ने दी बड़ी हिंट

Harry Potter Series Trailer: कल आएगा सबसे महंगी सीरीज हैरी पॉटर का ट्रेलर? मेकर्स ने दी बड़ी हिंट

सबसे एंटीसिपेटेड टीवी शोज में से एक हैरी पॉटर सीरीज को लेकर हर दिन नई अपडेट्स सामने आती रहती हैं. अब मेकर्स ने एक पोस्ट कर के पॉटरहेड्स की खुशी को दोगुना कर दिया है. ऐसा माना जा रहा है कि कल हैरी पॉटर टीवी सीरीज का पहला लुक या ट्रेलर रिलीज हो सकता है.

हैरी पॉटर सीरीज का इंतजार इस वक्त पूरी दुनिया में बेसब्री से हो रहा है. इस शो की हर एक खबर पर फैंस की नजर है क्योंकि हैरी पॉटर फिल्में केवल फिल्में नहीं बल्कि हैरी पॉटर फैंस के लिए एक इमोशन हैं. इन फिल्मों को देखकर एक पूरी जेनरेशन बड़ी हुई है और ऐसे में वो किरदार लोगों के दिलों में एक अलग जगह रखते हैं. जितनी कमाल की फिल्में थीं, अब अगर उतनी ही कमाल की टीवी सीरीज नहीं निकलती तो लोग काफी निराश होने वाले हैं.

इस शो का इंतजार फैंस को बेसब्री से है. इसी बीच मेकर्स ने फैंस को एक सरप्राइज दिया, जहां मेकर्स ने सीरीज का एक पोस्टर शेयर किया और उसके साथ एक बड़ा हिंट देते हुए केवल एक शब्द लिखा. अंदाजा लगाया जा रहा है कि कल यानी बुद्ध को सीरीज का फर्स्ट लुक या फिर टीजर-ट्रेलर रिलीज किया जा सकता है.

मेकर्स ने दिया फैंस को सरप्राइज

मेकर्स ने जो तस्वीर शेयर की, उसमें हैरी को पीछे से देखा जा सकता है, जहां वो क्विडिच का गाउन पहने है और उसपर लिखा है पॉटर. इसके साथ कैप्शन में केवल एक शब्द लिखा है- कल!. ये देखने के बाद फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. ये सीरीज इसलिए खास है और फिल्मों से अलग है क्योंकि ये सीरीज फिल्मों के मुकाबले पूरी तरह से जे.के रॉलिंग की किताबों पर आधारित है. फिल्मों की कहानी में कई चीजों को लेकर क्रिएटिव लिबर्टी ली गई थी.

View this post on Instagram

A post shared by Harry Potter (@harrypotter)

दुनिया भर में 600 मिलियन से ज्यादा कॉपियां

रोलिंग की किताबों की दुनिया भर में 600 मिलियन से ज्यादा कॉपियां बिक चुकी हैं. इन पर बनी आठ फिल्मों ने अच्छी खासी कमाई की है. टीवी सीरीज के हर सीजन में इन सात किताबों में से एक को शामिल किया जाएगा. अनुभवी निर्देशक मार्क माइलॉड इस सीरीज के कई एपिसोड का निर्देशन कर रहे हैं. सीरीज के किरदारों की बात करें तो जॉन लिथगो इस सीरीज में हेडमास्टर एल्बस डंबलडोर का किरदार निभाएंगे. अरेबेला स्टैंटन, हर्माइनी ग्रेंजर की भूमिका में नजर आएंगी. एलास्टेयर स्टाउट को रॉन वीजली के किरदार के लिए चुना गया है वहीं हैरी पॉटर बने हैं डोमिनिक मैकलॉघलिन.