South Actress: 2 बैक टू बैक फ्लॉप्स! जॉन अब्राहम संग डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस को नहीं मिल रही हिट, झोली में हैं ये 4 फिल्में

South Actress: 2 बैक टू बैक फ्लॉप्स! जॉन अब्राहम संग डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस को नहीं मिल रही हिट, झोली में हैं ये 4 फिल्में

Actress Raashii Khanna: साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस राशि खन्ना की बैक टू बैक दो फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं. उन्होंने बॉलीवुड फिल्म से अपना डेब्यू किया था इसके बाद साउथ इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई. फिलहाल एक्ट्रेस के पास 4 प्रोजेक्ट्स हैं.

राशि खन्ना साउथ की प्रॉमिनेंट एक्ट्रेस में से एक हैं और कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं. उन्होंने कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है. हाल ही में पावर स्टार पवन कल्याण के साथ आई उनकी फिल्म उस्ताद भगत सिंह फ्लॉप की कगार पर है. इसके पहले भी उनकी एक फिल्म फ्लॉप रही थी. हालांकि एक्ट्रेस के पास इसके बाद भी कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स हैं जिसमें वे नजर आने वाली हैं.

उन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा तेलुगु फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा राशि खन्ना तमिल, हिंदी और मलयालम फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं. आइए जानते हैं कि हाल-फिलहाल में उनकी कौन सी फिल्में फ्लॉप हुई हैं और उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स कौन से हैं.

बैक टू बैक 2 फिल्में हुईं फ्लॉप

एक्ट्रेस ने तेलुसु काडा फिल्म से अपना कमबैक किया था. लेकिन 2025 में आई ये फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 40 करोड़ के ऊपर का था जिसके जवाब में ये फिल्म महज 10-15 करोड़ का ही कलेक्शन कर सकी थी. इसके बाद हाल ही में रिलीज हुई उस्ताद भगत सिंह में भी राशी खन्ना का लीड रोल है. लेकिन 150 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म रिलीज का एक हफ्ता पूरा कर चुकी है मगर फिल्म की कमाई में वैसी धार नजर नहीं आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म दुनियाभर में 90 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन ही कर सकी है.

इन 4 प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं राशि खन्ना

राशि खन्ना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे डकैत अ लव स्टोरी नाम की फिल्म में नजर आएंगी. इसके अलावा वे है जवानी तो इश्क होना है नाम की हिंदी फिल्म का भी हिस्सा हैं. वहीं वे पूजा मेरी जान और AA22xA6 नाम की फिल्म में भी नजर आएंगी. ये एक साई-फाई फिल्म है जिसमें अल्लू अर्जुन का लीड रोल होगा. वहीं इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के भी कमबैक की खबरें सुनने में आ रही हैं. अगर ऐसा होता है तो ये अनुष्का का साउथ डेब्यू भी होगा.

ये भी पढ़ें- Anushka Sharma Comeback: 8 साल बाद 1800 करोड़ी फिल्म के एक्टर संग वापसी करेंगी अनुष्का शर्मा? अपकमिंग फिल्म पर आया अपडेट

राशि खन्ना की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में जॉन अब्रॉहम की फिल्म मद्रास कैफे से अपना डेब्यू किया था लेकिन बाद में उन्हें साउथ में अच्छे मौके मिले और एक्ट्रेस ने इसका फायदा भी उठाया. फिलहाल एक्ट्रेस की कोशिश अपने पुराने ट्रैक पर ही वापिस जाने की होगी.