Made in Korea: 40 दिन कोरिया में शूटिंग… OTT पर आ रही साउथ की धांसू मूवी, नागार्जुन के डायरेक्टर ने रचा इतिहास

Made in Korea: 40 दिन कोरिया में शूटिंग… OTT पर आ रही साउथ की धांसू मूवी, नागार्जुन के डायरेक्टर ने रचा इतिहास

South Movie Made in Korea: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होती रहती हैं. कई सारी छोटे बजट की साउथ फिल्मों ने बड़ा कमाल कर के दिखाया है. यहां तक कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी ऐसी कई सारी फिल्में स्ट्रीम हुई हैं जिनका जलवा देखने को मिला है. अब आइए जानते हैं उस फिल्म के बारे में जो भारत की पहली ऐसी फिल्म है जिसकी पूरी शूटिंग कोरिया में हुई है.

Made in Korea OTT Streaming Update: भारतीय सिनेमा बढ़ते वक्त के साथ और रिच होता जा रहा है. इस इंडस्ट्री की फिल्मों को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिलता रहा है. पिछले कुछ सालों में पुष्पा, बाहुबली और केजीएफ जैसी फिल्में साउथ के लिए ब्रांड बन गईं हैं और इन फिल्मों को दुनियाभर में खूब पसंद किया गया. वहीं कई सारी ऐसी छोटी फिल्में आईं जिन्होंने कम बजट में बनकर भी वैश्विक स्तर पर कमाल कर के दिखाया और हर तरफ सराही गईं. लो बजट की फिल्म महावतार नरसिम्हा को भला कौन भूल सकता है. साल 2024 के अंत में आई ये फिल्म सिनेमाघरों में खूब देखी गई और विदेशों से भी इस फिल्म ने काफी कमाई की.

वहीं दूसरी तरफ साल 2026 में भी ऐसी एक फिल्म आने जा रही है जिसे लेकर बज़ बना हुआ है और अपनी शूटिंग लोकेशन की वजह से भी ये फिल्म चर्चा में है. दरअसल इस फिल्म की खास बात ये है कि इसकी पूरी शूटिंग साउथ कोरिया में की गई है. अब ये स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है और 12 मार्च 2026 को इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखना शुरू कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को लेकर और कौन सी डिटेल्स आई हैं.

पहले प्रोजेक्ट से ही शानदार डेब्यू को तैयार

साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस प्रियंका मोहन के लिए साल 2026 काफी लकी होने जा रहा है. इस साल वे अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं. उनकी फिल्म मेड इन कोरिया 12 मार्च 2026 से स्ट्रीम होनी शुरू हो चुकी है. फिल्म 1 घंटा 52 मिनट की है और ज्यादा लंबी नहीं है. इस फिल्म में प्रियंका का लीड रोल है और इसके जरिए ही वे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही हैं. वहीं इसके पहले ये फिल्म थियेटर में रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में मेकर्स ने अपना फैसला बदल दिया.

ये भी पढ़ें- Zubeen Garg: जिंदगी में सिर्फ इस चीज से डरते थे मरहूम सिंगर जुबिन गर्ग, पत्नी गरिमा ने किया खुलासा

नागार्जुन के डायरेक्टर ने लगाया दांव

फिल्म की और डिटेलिंग की बात करें तो इसका निर्माण श्रीनिधि सागर ने किया है और ये राइस ईस्ट एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनकर तैयार हुई है. इसका निर्देशन आर कार्तिक ने किया है और वे ही इस फिल्म के राइटर भी हैं. डायरेक्टर का इंडस्ट्री में रुतबा है और वे मौजूदा समय में साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की 100वीं फिल्म की भी कमान संभाले हुए हैं. मेड इन कोरिया की कास्ट की बात करें तो इसमें प्रियंका के अलावा पार्क हाए-जिन, जांग जाए ह्यून, किम सो-री और ऋषिकांत जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म के गाने हेशम अब्दुल वहाब ने कंपोज किए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म को फैंस का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.