6 साल बाद साउथ में Tabu का कमबैक, शाहरुख खान से टक्कर लेने वाले एक्टर की फिल्म में हुई एंट्री

6 साल बाद साउथ में Tabu का कमबैक, शाहरुख खान से टक्कर लेने वाले एक्टर की फिल्म में हुई एंट्री

Actress Tabu: बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू इन दिनों अजय देवगन संग अपनी अपकमिंग फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच अब एक्ट्रेस साउथ में कमबैक की तैयारी कर रही हैं. तब्बू की एंट्री उस फिल्म में हुई है, जिसका हीरो शाहरुख खान की फिल्म में विलेन बना था. अगर आप नहीं समझे कि वो कौन हैं, तो आइए हम आपको बताते हैं.

Tabu Comback in South Films: बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा तब्बू आखिरी बार 2025 में रिलीज हुई ‘दे दे प्यार दे 2’ में नजर आई थीं. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई और फ्लॉप साबित हुई. इस बाद तब्बू जल्द ही अजय देवगन की पॉपुलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट में नजर आएंगी. इसी बीच अब तब्बू ने वापस साउथ जाने की तैयारी कर ली है. लगभग 6 सालों के बाद तब्बू साउथ इंडस्ट्री में कमबैक करने जा रही हैं. 6 साल पहले तब्बू साउथ की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलो’ में नजर आई थीं, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी. इतने वक्त बाद उन्हें साउथ की फिल्मों में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

कई सालों के गैप के बाद मशहूर अदाकारा तब्बू एक नए पैन-इंडिया प्रोजेक्ट के साथ साउथ इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं. तब्बू जल्द ही उस एक्टर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती हुई नजर आएंगी, जिसने बड़े पर्दे पर शाहरुख खान से टक्कर ली थी. वो एक्टर कोई और नहीं, बल्कि विजय सेतुपति हैं. ऐसा पहली बार होगा कि तब्बू और विजय सेतुपति बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे.

6 साल बाद तब्बू का कमबैक

बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू तब्बू अगली बार फिल्ममेकर पुरी जगन्नाथ की आने वाली एक्शन थ्रिलर ‘स्लम डॉग 33 टेम्पल रोड’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में विजय सेतुपति और संयुक्ता भी अहम किरदारों में हैं. ये फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्रोजेक्ट के इसी साल के आखिर में रिलीज होने की उम्मीद है. विजय सेतुपति के 48वां जन्मदिन पर डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने इस फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया था.

स्लमडॉग 33 टेम्पल रोड के बारे में

फिल्म के डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ हैं. इस फिल्म को पुरी जगन्नाथ और चार्मी कौर मिलकर बनाएंगे. फिल्म में विजय सेतुपति एक बेहद ताकतवर और बेबाक किरदार निभाते हुए दिखेंगे. विजय की ये पैन-इंडिया फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी- तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम. इस फिल्म में विजय और तब्बू के अलावा संयुक्ता, दुनिया विजय, ब्रह्माजी और वीटीवी गणेश भी अहम भूमिकाओं में हैं. हर्षवर्धन रामेश्वर इसके म्यूजिक डायरेक्टर हैं.