West Bengal CM oath ceremony Live Updates: Live: कोलकाता पहुंचे पीएम मोदी, शुभेंदु के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
पश्चिम बंगाल में आज बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है. राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.यह पहला अवसर है जब बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी और ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पहली बार शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेता शिरकत करेंगे. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. शपथ ग्रहण कार्यक्रम से जुड़े हर अपडेट के लिए आप TV9 भारतवर्ष के साथ बने रहिए.
LIVE NEWS & UPDATES
-
आज दशकों के कुशासन का अंत और विकास के युग की शुरुआत- शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेने वाले बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘खुशियों के शहर’ में स्वागत करना अत्यंत गौरव और खुशी का क्षण है. आज, स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल में पहली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनकर हम अपने संस्थापकों के सपनों को साकार कर रहे हैं. आज दशकों के कुशासन का अंत और विकास, शांति और समृद्धि के ‘दोहरे इंजन’ युग की शुरुआत है. ‘सोनार बांग्ला’ युग का आधिकारिक रूप से शुभारंभ हो रहा है. स्वागत है, प्रधानमंत्री जी’.
BJP leader Suvendu Adhikari, who is set to take oath as the Chief Minister of West Bengal today, tweets, “It is a moment of profound pride and jubilation to welcome PM Narendra Modi to the City of Joy. Today, as we witness the Swearing-in-Ceremony of the first-ever BJP pic.twitter.com/LkUbAHzKYs
— ANI (@ANI) May 9, 2026
-
मंत्री राम मोहन नायडू, सीएम चंद्रबाबू नायडू और भूपेंद्र पटेल कोलकात पहुंचे
केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे.
#WATCH | West Bengal | Union Minister Ram Mohan Naidu, Andhra Pradesh CM Chandrababu Naidu, Gujarat CM Bhupendra Patel arrive in Kolkata to attend the swearing-in ceremony of BJP leader Suvendu Adhikari as the Chief Minister of West Bengal pic.twitter.com/oAo2r1QTWY
— ANI (@ANI) May 9, 2026
-
शुभेंदु अधिकारी अपने आवास से रवाना
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी अपने आवास से रवाना हो गए हैं. कुछ ही देर में वो पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. परेड ग्राउंड में कार्यक्रम की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं.
#WATCH | Kolkata, West Bengal | BJP leader Suvendu Adhikari leaves from his residence, he is to take oath as the Chief Minister of West Bengal shortly. pic.twitter.com/BG6o869oR2
— ANI (@ANI) May 9, 2026
-
यह एक ऐतिहासिक क्षण है… बीजेपी सांसद हर्ष वर्धन श्रृंगला
भाजपा सांसद हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा, ‘यह एक ऐतिहासिक क्षण है। उत्तर प्रदेश और असम में हो रही तीव्र प्रगति को देखते हुए बंगाल का समय आ गया है. भाजपा सरकार के आने के बाद बंगाल में और भी अधिक विकास और प्रगति देखने को मिलेगी. हम बंगाल की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे’.
-
शपथ समारोह में शामिल होने कोलकाता पहुंची सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचीं. बीजेपी विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी आज स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोलकाता पहुंची।
पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी आज आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। pic.twitter.com/BkQHCbVVL6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
-
ऐतिहासिक जनादेश के लिए बंगाल की जनता का धन्यवाद- केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे. इस दौरान उन्हों रवींद्रनाथ टैगोर को याद किया. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा ‘हम बंगाल की जनता को इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए धन्यवाद देते हैं. हम अपने महत्वपूर्ण राज्य बंगाल की ओर देख रहे हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर एक आर्थिक महाशक्ति बन सकता है, ताकि वह अपना उचित स्थान प्राप्त कर सके. मुझे आशा है कि विकास की गति में तेजी आएगी. मैं भाजपा और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को अपनी शुभकामनाएं देता हूं; इससे पूरे एनडीए परिवार को प्रोत्साहन मिलेगा’.
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोलकाता पहुंचे।
उन्होंने कहा, “इस ऐतिहासिक अवसर पर, रवींद्रनाथ टैगोर को स्मरण करते हुए हम बंगाल की जनता का ऐतिहासिक जनादेश के लिए धन्यवाद करते हैं। हम अपने pic.twitter.com/1037sJ4HQt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
-
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कोलकाता पहुंचे
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पश्चिम बंगाल में बीजपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं. 11 बजे शुभेंदु अधिकारी ख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोलकाता पहुंचे।
पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी आज आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। pic.twitter.com/93KtXblsZd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
-
सोनार बांग्ला के युग का शुभारंभ… शपथ से पहले शुभेंदु का पोस्ट
पश्चिम बंगाल में आज बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है. शुभेंदु अधिकारी सीएम पद की शपथ लेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कहा ‘पश्चिम बंगाल के लिए सचमुच एक ऐतिहासिक सुबह.दूरदर्शी नेता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आनंदमय शहर में स्वागत करना अत्यंत गौरव और खुशी का क्षण है. आज, स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनकर हम अपने संस्थापकों के सपनों को साकार कर रहे हैं. आज दशकों के कुशासन का अंत और विकास, शांति और समृद्धि के ‘दोहरे इंजन’ युग का आरंभ है. ‘सोनार बांग्ला’ युग का आधिकारिक रूप से शुभारंभ’.
A historic dawn for West Bengal indeed.
It is a moment of profound pride and jubilation to welcome Visionary Leader Honble PM Shri @narendramodi Ji to the City of Joy. Today, as we witness the Swearing-in-Ceremony of the first-ever BJP Government in West Bengal since pic.twitter.com/XCuJxwPBw3
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) May 9, 2026
-
शपथ समारोह में शामिल होने कोलकाता पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे.सुवेंदु अधिकारी भव्य समारोह में सीएम पद की शपथ लेंगे.
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोलकाता पहुंचे।
पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी आज आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। pic.twitter.com/q2K55s6sTw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
-
पुरुलिया के छऊ नर्तक कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में लोक संगीत और नृत्य का तड़का लगाने के लिए पुरुलिया छऊ नर्तक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में उपस्थित हैं.
#WATCH | Kolkata | Purulia Chhau dancers at the Brigade Parade Ground to add folk music & dance element to the swearing-in ceremony of BJP leader Suvendu Adhikari as the Chief Minister of West Bengal pic.twitter.com/riSXRhIEZg
— ANI (@ANI) May 9, 2026
-
अलग-अलग राज्यों से कलाकार बंगाल पहुंचे
राज्य के विभिन्न हिस्सों से लोक कलाकार भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे हैं. कूच बिहार के एक लोक कलाकार ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है.
#WATCH | Kolkata | Folk artists from different parts of the state have arrived at the Brigade Parade Ground to take part in the swearing-in ceremony of BJP leader Suvendu Adhikari as the Chief Minister of West Bengal
A folk artist from Cooch Behar says, “I am feeling great.” pic.twitter.com/Bwe9PyTpoY
— ANI (@ANI) May 9, 2026
-
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं. बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
#WATCH | पश्चिम बंगाल: कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की जा रही हैं।
पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी आज आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। pic.twitter.com/LE0BpTaTiF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
-
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा कोलकाता पहुंचे
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचेय पश्चिम बंगाल बीजेपी विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी आज स्वतंत्रता के बाद बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने कोलकाता पहुंचे।
पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी आज आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। pic.twitter.com/lpUJcRO44d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
-
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कोलकाता पहुंचीं बीजेपी नेता स्मृति ईरानी
बीजेपी नेता स्मृति ईरानी शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचीं हैं. पश्चिम बंगाल बीजेपी विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी आज स्वतंत्रता के बाद बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता स्मृति ईरानी पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने कोलकाता पहुंची।
पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी आज आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। pic.twitter.com/4GJYhmPSDo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
-
बंगाल में लंबी समय तक तपस्या का फल मिला- बीजेपी नेता दिलीप घोष
बीजेपी के निर्वाचित विधायक दिलीप घोष ने कहा ‘हमें बहुत लंबे समय तक तपस्या करनी पड़ी, लेकिन उसका फल मिल गया है. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हो गया है… कांग्रेस अब देश में नहीं है और टीएमसी भी बंगाल में नहीं रहेगी. जिस तरह से उन्होंने बंगाल में सत्ता का दुरुपयोग किया, जनता पर अत्याचार किया जनता ने उसका जवाब दे दिया है और बीजेपी को चुना है’.
-
आज बंगाल में सूरज की पहली किरण नई आशा और विश्वास लेकर आई- नितिन नबीन
बीजेपी नेता आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि आज बंगाल में सूरज की पहली किरण नई आशा और विश्वास लेकर आई है. उन्होंने कहा ‘विश्वास की नई सुबह. आज बंगाल में सूरज की पहली किरण नई आशा और विश्वास लेकर आई हैविश्वास बंगाल में विकास का, विश्वास बंगाल में सुरक्षा का, विश्वास बंगाल में महिला सम्मान का,विश्वास बंगाल में युवाओं के रोजगार का, विश्वास बंगाल में सुशासन का, विश्वास बंगाल में बदलाव का, विश्वास प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का, आम जन के इस विश्वास के साथ बंगाल में नई सरकार शपथ ले रही है. वंदे मातरम्.
*विश्वास की नई सुबह
आज बंगाल में सूरज की पहली किरण नई आशा और विश्वास लेकर आई है
विश्वास बंगाल में विकास का, विश्वास बंगाल में सुरक्षा का, विश्वास बंगाल में महिला सम्मान का, विश्वास बंगाल में युवाओं के रोजगार का, विश्वास बंगाल में सुशासन का, विश्वास बंगाल में बदलाव का,
— Nitin Nabin (@NitinNabin) May 9, 2026
-
कोलकाता में ट्रैफिक कंट्रोल, ड्रोन से निगरानी
शुभेंदु अधिकारी के के शपथ ग्रहण के दौरान कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं. ब्रिगेड परेड ग्राउंड के आस-पास की ऊंची इमारतों से निगरानी की जाएगी. ब्रिगेड के बाहर शहर में VVIP की सेफ्टी पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा. दूसरी ओर, शनिवार को शहर में ट्रैफिक कंट्रोल लगाया जाएगा. सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक मालवाहक गाड़ियों के आने-जाने पर रोक रहेगी.
पश्चिम बंगाल में आज बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है. राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.यह पहला अवसर है जब बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी और ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पहली बार शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेता शिरकत करेंगे. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. बीजेपी ने शपथ ग्रहण के लिए 9 मई का दिन चुना है, इस दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी है. बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर की है.
पार्टी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी महज 80 सीटों पर ही सिमट गई. इस चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने एक साथ दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा था. वह अपने गृह जिले पूर्वी मिदनापुर की नंदीग्राम सीट से और दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट से मैदान में उतरे और दोनों ही सीट पर उन्होंने शानदार जीत दर्ज की. भवानीपुर में उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया. शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ा पल-पल का अपडेट यहां देखें….
Published On - May 09,2026 8:35 AM IST



