Dhurandhar 3: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का तीसरा पार्ट बनेगा? जानिए क्या कुछ पता चला
Dhurandhar 3: इन दिनों लोग रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर जबरदस्त एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. हर तरफ फिल्म की काफी चर्चा है. इसी बीच खबर है कि जियो स्टूडियोज ने आदित्य धर के सामने 'धुरंधर 3' बनाने की पेशकश रखी है.
Dhurandhar 3: दिसंबर 2025 में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करके धमाका करके रख दिया था. उसी के साथ मेकर्स ने दूसरे पार्ट की भी घोषणा कर दी थी, जो अब रिलीज के लिए तैयार है. 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ रिलीज होने वाली है. जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज का समय नजदीक आता जा रहा है, बज़ और बढ़ता जा रहा है. सोशल मीडिया पर ऐसा माहौल बना हुआ है कि जैसे लोग ‘धुरंधर 2’ देखने के लिए इतने ज्यादा एक्साइटेड हैं कि उनके लिए इंतजार करना मुश्किल हो रहा है. इसी बीच अब ‘धुरंधर 3’ को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है.
वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया कि जियो स्टूडियोज ने डायरेक्टर आदित्य धर से ‘धुरंधर 3’ बनाने के लिए आग्रह किया है. जियो स्टूडियोज इस फिल्म को एक सिनेमैटिक यूनिवर्स बनाना चाहती है. हालांकि, अभी ये तय नहीं है कि आदित्य धर ने इस आइडिया पर अपनी सहमति जताई है या नहीं.
आदित्य धर के पास है ‘धुरंधर 3’ का आइडिया
रिपोर्ट में ट्रोड सोर्स के हवाले से ये भी कहा गया कि ये एक ऐसा सब्जेक्ट है, जिसपर कई पार्ट में फिल्म बन सकती है. साथ ही ‘धुरंधर‘ की पॉपुलैरिटी और जिस तरह का क्रेज सीक्वल को लेकर है, उसे देखते हुए इससे इनकार नहीं किया जा सकता है कि तीसरा पार्ट बनने की संभावना है. ये भी बताया गया कि आदित्य धर के पास तीसरे पार्ट को लेकर एक आइडिया तो है, लेकिन इसको लेकर उन्होंने अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है. हालांकि, जियो स्टूडियोज का फोकस तीसरे पार्ट पर है.
ये भी पढ़ें-
पोस्ट क्रेडिट सीन ऐड करने को कहा गया
जियो स्टूडियोज ने आदित्य धर से ये भी कहा है कि ‘धुरंधर 2’ में पोस्ट क्रेडिट सीन ऐड किया जाए, जिससे ये हिंट मिले की ‘धुरंधर 3’ बनने की संभावना है, ताकि ऑडियंस के बीच फिल्म को लेकर क्रेज बना रहे. अब देखना होगा कि आदित्य इसको लेकर क्या फैसला लेते हैं और दूसरे पार्ट में तीसरे पार्ट को लेकर कोई हिंट देखने को मिलता है या नहीं. रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म में एक बार फिर से अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे स्टार्स दिखने वाले हैं.



