एक महीने के अंदर दो फिल्में ला रही ये एक्ट्रेस, एक पिक्चर में बॉबी देओल भी दिखेंगे
Sharvari Wagh Movies: शरवरी वाघ आज के समय में बॉलीवुड की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कम समय में खास पहचान बनाई है. आज बात उनकी दो ऐसी फिल्मों की, जो एक महीने के अंदर ही रिलीज होने जा रही हैं.
Sharvari Wagh Movies: शरवरी वाघ बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने काफी समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए खास जगह बनाई है. आज वो काफी पॉपुलर हैं. उन्होंने साल 2020 में आई सीरीज ‘द फॉरगॉटेन आर्मी’ के जरिए अपना करियर शुरू किया था. उसके अगले साल ही उन्होंने ‘बंटी और बबली 2’ से फिल्मी डेब्यू किया था. अब वो बॉलीवुड का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं. उनके पास काम की कोई नहीं है. अभी शरवरी के पास दो ऐसी फिल्मे हैं, जो एक महीने के अंदर ही रिलीज होने जा रही हैं. चलिए उन दोनों फिल्मों के बारे में जानते हैं.
पहला नाम है ‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म का, जिसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है. शरवरी के साथ दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं. ये एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें प्यार है, बिछड़ने का दर्द है और यादें हैं. 13 मार्च को मेकर्स ने इस फिल्म का एक टीजर वीडियो जारी किया, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं. ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
‘अल्फा’ रिलीज डेट
दूसरी फिल्म है ‘अल्फा’, जो कि ‘मैं वापस आऊंगा’ के 28 दिनों के बाद 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. पहले ये फिल्म पिछले साल दिसंबर में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर बाद में इस फिल्म को इस साल 17 अप्रैल को लाने का फैसला किया गया. हालांकि, इस डेट से भी फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया. अब ये फिल्म जुलाई में आ रही है.
ये भी पढ़ें-
ये सितारे भी ‘अल्फा’ का हिस्सा
शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शरवरी के साथ आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं. बॉबी देओल और अनिल कपूर भी ‘अल्फा’ में अहम रोल में दिखने वाले हैं. इस फिल्म में शरवरी एक्शन अवतार में दिखेंगी. वो जब भी किसी फिल्म में नजर आती हैं तो अपने काम से लोगों का दिल जीत लेती है. लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आती है. ऐसे में अब देखना होगा कि इन दो फिल्मों के जरिए वो कैसा कमाल दिखाती हैं.



