Aamir Film Title: अब ‘ललकार’ से धमाल मचाएंगे आमिर खान, आशुतोष गोवारिकर की अगली फिल्म का टाइटल रिवील

Aamir Film Title: अब ‘ललकार’ से धमाल मचाएंगे आमिर खान, आशुतोष गोवारिकर की अगली फिल्म का टाइटल रिवील

Aamir Khan Next Film: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इस वक्त अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं. जल्द ही वो शादी करने वाले हैं और साथ-साथ अपनी फिल्मों पर भी उनका फोकस है. अब एक्टर की अगली फिल्म पर बड़ा अपडेट आ गया है. पता लगा कि आशुतोष गोवारिकर की अगली फिल्म का टाइटल 'ललकार' होग, जो इसी साल अक्टूबर में फ्लोर पर आने वाली है. जानिए और क्या-क्या पता लगा?

Aamir Khan Next Film: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक तरफ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं. तो दूसरी वजह उनकी निजी जिंदगी है. जी हां, जल्द ही वो तीसरी शादी करने वाले हैं. गौरी स्प्रैट के साथ शादी की खबर को खुद कंफर्म किया और बताया कि करीबी दोस्त और परिवार वालों ही शादी में मौजूद रहेंगे. लेकिन इन सबके बीच उनकी अगली फिल्म चर्चा में आ गई है. ‘लगान’ के 25 साल बाद आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर फिर एक साथ रहे हैं. दोनों ने एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के लिए हाथ मिलाया है. लाला अमरनाथ की जिंदगी पर यह फिल्म बेस्ड होगी. साथ ही इस पिक्चर का टाइटल ‘ललकार’ होगा.

हाल ही में बॉलीवुड हंगामा पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि आमिर खान की अगली फिल्म की तैयारी तेजी से चल रही है. साथ ही लाला अमरनाथ पर बन रही इस पिक्चर की कहानी 1947 में भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर होगी. जिसकी शूटिंग अक्टूबर 2026 में शुरू होगी. यह भी कहा जा रहा है कि आमिर और आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म का टाइटल ललकार होगा, जो सुनने में काफी जबरदस्त है और फैन्स के लिए एक सरप्राइज की तरह है.

‘लगान’ के बाद अब ‘ललकार’ की बारी

दरअसल लगान के बाद यह आमिर और आशुतोष गोवारिकर का अगला प्रोजेक्ट है. ऐसे में दोनों टाइटल आपस में काफी मिल भी रहे हैं. कहा जा रहा है कि दोनों ने ही अपनी फिल्म का टाइटल ‘ललकार’ रखने का फैसला किया है. बेशक टाइटल सुनकर फैन्स को लगान की याद आ जाए, पर फिल्म उससे काफी अलग और नया एक्सपीरियंस देगी. बताते चले कि ‘लगान’ की तरह यह भी क्रिकेट के बैकग्राउंड पर ही बन रही है, जो कि इमोशनल स्टोरी होने वाली है. आमिर खान तो फिल्म के लिए फाइनल हो चुके हैं, लेकिन मेकर्स अब दूसरे एक्टर्स को कास्ट कर रहे हैं. जल्द ही फिल्म का ऑफिशियल ऐलान कर दिया जाएगा. इस पिक्चर को एक्सेल एंटरटेनमेंट वाले बना रहे हैं, साथ ही राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी ने इसे लिखा है.

दरअसल आमिर खान की 3 इडियट्स 2 को लेकर भी लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं. साथ ही एक्टर के दूसरे प्रोजेक्ट्स भी चर्चा में हैं. पर आमिर और आशुतोष गोवारिकर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को लेकर फैन्स के बीच तगड़ा बज देखा जा रहा है. बस देखना होगा कि मेकर्स कब तक ऑफिशियली फिल्म का ऐलान करेंगे? दरअसल आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ को 25 साल हो चुके हैं. इस खास मौके पर मेकर्स ने 12 जून 2026 को फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया था. साथ ही स्पेशल डिमांड के बाद इसकी स्क्रीनिंग 18 जून 2026 तक बढ़ा दी गई थी.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More