सोनम वांगचुक के समर्थन में बॉलीवुड, सलमान के जीजा से आमिर के भांजे तक ने उठाई आवाज, विशाल ददलानी ने मांगी माफी

सोनम वांगचुक के समर्थन में बॉलीवुड, सलमान के जीजा से आमिर के भांजे तक ने उठाई आवाज, विशाल ददलानी ने मांगी माफी

Bollwood Celebs On Sonam Wangchuk: एक्टर इमरान खान से लेकर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख समेत और भी कई सितारों ने सोनम वांगचुक के सपोर्ट में अपनी बातें लिखी हैं. कई सितारों के पोस्ट सामने आए हैं. सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं.

Bollwood Celebs On Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक तकरीबन 18 दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. अब उनकी सेहत भी खराब होती जा रही है. ऐसे में कई फिल्मी सितारों ने उनको लेकर चिंता हाजिर की है. बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स ने सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक के सपोर्ट में बातें लिखी हैं. उन सितारों में आमिर खान के भांजे इमरान खान, सलमान खान के जीजा आयुश शर्मा, म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी, एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और फातिमा सना शेख जैसे बड़े नाम हैं.

अदिति राव हैदरी ने सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “राजनीतिक मतभेद ही किसी देश की राजनीति को आकार देते हैं. इंसानियत उसके चरित्र को गढ़ती है. यह जीवन अमूल्य है.”

आयुष शर्मा ने क्या कहा?

आयुष शर्मा ने सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “इतिहास की दिशा बदलने के लिए कुछ आवाजों का तेज होना जरूरी नहीं होता. ऐसी दुनिया में जहां अक्सर गुस्से और शोर शराबे पर ही सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है, सोनम वांगचुक हमें याद दिलाते हैं कि गरिमा, ज्ञान और अटूट विश्वास कहीं ज्यादा ताकतवर हो सकते हैं. बिना आवाज ऊंची किए, उन्होंने एक पूरी पीढ़ी को अपनी जमीन, अपने लोगों और उस भविष्य के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया है, जिस पर उन्हें भरोसा है.”

View this post on Instagram

A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma)

आयुष ने आगे लिखा, “असली ताकत इस बात से नहीं मापी जाती कि हम कितनी जोर से बोलते हैं, बल्कि इस बात से मापी जाती है कि हम सही चीज के लिए कितनी मजबूती से खड़े रहते हैं. उस व्यक्ति के लिए सम्मान, जो शांति, साहस और ईमानदारी के साथ नेतृत्व कर रहे हैं.”

इमरान खान का पोस्ट

सोनम वांगचुक ने लोगों से अपील की है कि वो कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च को मजबूती दें. इसी को लेकर एक्टर इमरान खान ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसपर लिखा है- “20 जुलाई. संसद चलो.” इस पोस्टर को शेयर करते हुए और सोनम वांगचुक को मेंशन करते हुए इमरान ने लिखा, “भविष्य के लिए खड़े होना है.”

View this post on Instagram

A post shared by Imran Khan (@imrankhan)

फातिमा सना शेख ने लिखी ये बात

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने लिखा, “अब 19 दिन हो चुके हैं. हम तब तक इंतजार नहीं कर सकते, जब तक बात सुनने में बहुत देर न हो जाए… सोनम वांगचुक जैसे व्यक्ति, जिन्होंने देश को इतना कुछ दिया है, उन्हें अपनी बात कहने के लिए अपनी सेहत को जोखिम में नहीं डालना चाहिए. आपकी राजनीति चाहे जो भी हो, एक छात्र का भविष्य बचाने लायक होता है. उन्हें इस तरह कमजोर होते देखना वाकई बहुत दुखद है. मुझे उम्मीद है कि इसका समाधान बातचीत से निकलेगा, न कि सोनम वांगचुक को खोकर! आज के युवा ही इस देश को आगे ले जाएंगे. कम से कम हम उनके साथ खड़े हो सकते हैं और एक बेहतर भविष्य के उनके अधिकार का समर्थन कर सकते हैं.”

ये भी पढ़ें-

नूर मोहम्मदी होटल में कब से बन रहा था चिकन संजू बाबा? संजय दत्त ने खुद बताई थी रेसिपी

अवॉर्ड्स खरीद लूंगी आलिया भट्ट ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब? क्या है वायरल पोस्ट का सच

विशानल ददलानी ने क्यों मांगी माफी?

View this post on Instagram

A post shared by VISHAL (@vishaldadlani)

सिंगर और कंपोजर विशाल ददलानी ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी बात कही है. उनका कहना है कि इस समय वो भारत में नहीं हैं, वो USA में हैं, अगर वो इंडिया में होते हैं तो सोनम वांगचुक और जंतर में प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ खड़े होते हैं. विशाल ने कहा कि वो उन लोगों के साथ इस समय नहीं हैं इसलिए सॉरी, लेकिन उनका मन जंतर मंतर पर ही लगा हुआ है. उन्होंने सोनम वांगचुक से भी माफी मांगी है कि वो इस समय उनके साथ नहीं है. वीडियो के कैप्शन में विशाल ने लिखा, “जागो इंडिया, सोनम वांगचुक को मरने मत दो. वो हम सब के लिए, बच्चों के लिए, भारत के भविष्य के लिए भूख हड़ताल पर हैं. “

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More