भूत बंगला छोड़िए, अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी ने पहले भी बॉक्स ऑफिस पर किया है राज, शानदार है ट्रैक रिकॉर्ड

भूत बंगला छोड़िए, अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी ने पहले भी बॉक्स ऑफिस पर किया है राज, शानदार है ट्रैक रिकॉर्ड

Akshay Priyadarshan Films: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर अपकमिंग फिल्म भूत बंगला से वापसी कर रही है. इसे लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. लगभग 15 साल के लंबे इंतजार के बाद अक्षय और प्रियदर्शन का जादू लोगों को बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाला है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'भूत बंगला' से पहले भी एक्टर-डायरेक्टर की ये हिट जोड़ी कई हिट फिल्में दे चुकी है.

Akshay Kumar Priyadarshan Movies: बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार के पास पाइपलाइन में कई फिल्में हैं जिनमें से इस वक्त सबसे ज़्यादा चर्चा ‘भूत बंगला’ की हो रही है. अक्षय कुमार के लिए ये फिल्म कई मायनों में खास है. एक तो इसलिए कि दो साल बाद वो किसी हॉरर कॉमेडी फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं और दूसरी इसलिए कि एक बार फिर एक्टर को प्रियदर्शन की मूवी में काम करने का मौका मिला है. अक्षय कुमार आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री 2’ में कैमियो करते हुए दिखे थे. इसके बाद अक्षय को ‘भूत बंगला’ के जरिए हॉरर कॉमेडी जॉनर में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इस एक्साइटमेंट के पीछे एक और खास वजह है और वो है अक्षय कुमार का प्रियदर्शन के साथ आना.

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी के बारे में कौन नहीं जानता है. ये हिट एक्टर और डायरेक्टर की जोड़ी सालों से लोगों को हंसाती हुई आई है. अब एक बार फिर अक्षय और प्रियदर्शन अपना जादू बड़े पर्दे पर बिखेरने के लिए तैयार है. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 15 साल के बाद एक साथ वापस आ रहे हैं. अक्षय और प्रियदर्शन का इतने लंबे वक्त बाद वापस आना अपने आप में बेहद खास है. दोनों ने आखिरी बार साल 2010 में रिलीज हुई कॉमेडी क्राइम मूवी ‘खट्टा मीठा’ में साथ काम किया था.

अक्षय और प्रियदर्शन की फिल्में

‘भूत बंगला’ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का सातवां कोलैबोरेशन है. इससे पहले दोनों 6 फिल्में साथ में कर चुके हैं, जिनमें ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’, ‘दे दना दन’ और ‘खट्टा मीठा’ शामिल है. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की इन 6 फिल्मों में से 4 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं, जबकि दो फिल्में एवरेज रहीं. 15 सालों बाद अक्षय और प्रियदर्शन के कोलैबेरेशन से ऑडियंस को काफी उम्मीदें हैं. ‘भूत बंगला’ अगले महीने 10 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें – भूत बंगला छोड़िए, जिस हैवान में खूंखार विलेन अक्षय कुमार लेंगे सैफ से टक्कर, वो कब होगी रिलीज? पता लग गया

Akshay Kumar Priyadarshan Movies

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 2000 से लेकर 2010 तक कई फिल्मों में साथ काम किया. लेकिन इसके बाद किसी वजह के चलते दोनों ने एक साथ नहीं नजर आए. अब डेढ़ दशक के बाद अक्षय और प्रियदर्शन को साथ देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है. इस एक्टर और डायरेक्टर की जोड़ी ने ऑडियंस को एंटरटेन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है और इसी वजह से दोनों की जोड़ी क्लासिक मानी जाती है.

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन अपकमिंग मूवीज

अगर आप ‘भूत बंगला’ को लेकर एक्साइटेड हैं, तो यहां एक जबरदस्त ट्विस्ट है. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन यहीं नहीं रुकने वाले हैं. क्योंकि ‘भूत बंगला’ के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन दो फिल्में और लेकर आने वाले हैं. इन फिल्मों में ‘हैवान’ और ‘हेरा फेरी 3’ शामिल है. अगर बात करें ‘हैवान’ की तो इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसका बाकी का काम भी लगभग पूरा कर लिया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो ‘हैवान’ इसी साल अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है. हालांकि, रिलीज डेट के बारे में ऑफिशियल कंफर्मेशन अभी बाकी है. इसके बाद बात करें ‘हेरा फेरी 3’ के बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी, क्योंकि फिलहाल फिल्म कानूनी पचड़े में पड़ी हुई है. ऐसे में फिल्म पर काम कब शुरू होगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें – Dhurandhar और Ramayana के नक्शे कदम पर चली महेश बाबू की वाराणसी, राजामौली ने बनाया तगड़ा प्लान

Akshay Priyadarshan Films

भूत बंगला की कहानी

‘भूत बंगला’ की कहानी फैंटसी, फोकलोर और हॉरर कॉमेडी पर आधारित है. इसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं, जबकि सपोर्टिंग रोल में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और असरानी हैं. इस फिल्म के जरिए अक्षय और तब्बू भी 26 साल बाद एक साथ नजर आएंगे. आखिरी बार दोनों को प्रियदर्शन की ही फिल्म ‘हेरा फेरी’ (2000) में देखा गया था. ऐसे में देखा जाए तो कई मायनों में ये फिल्म खास होने वाली है.