Hrithik Roshan: 800 करोड़ी फिल्म देने वाले डायरेक्टर ने ऋतिक रोशन को किया अप्रोच, अगली पिक्चर पर बात शुरू
Laxman Utekar Hrithik Roshan: 'छावा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले लक्ष्मण उतेकर ने अगली फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को अप्रोच किया है. लक्ष्मण फिल्म 'ईठा' की रिलीज़ के बाद इस प्रोजेक्ट को शुरू करना चाहते हैं. पर ऋतिक ने अभी कोई जवाब नहीं दिया है.
Laxman Utekar Approached Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन इन दिनों आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘ऐल्फा’ में अपने कैमियो के चलते चर्चा में हैं. फिल्म में उनका छोटा सा कैमियो काफी पसंद किया जा रहा है. इस बीच ऋतिक के अगले प्रोजेक्ट को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है. पता चला है कि विकी कौशल के साथ 800 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली फिल्म ‘छावा’ बनाने वाले निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने अपनी अगली फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को अप्रोच किया है.
लक्ष्मण उतेकर इस वक्त अपनी अगली फिल्म ‘ईठा’ की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं. इस फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं. ये 28 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है. लक्ष्मण उतेकर इस फिल्म के बाद जिस फिल्म पर काम करना चाहते हैं, उसी के लिए उन्होंने ऋतिक रोशन से बातचीत शुरू की है. हालांकि वैरायटी इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ऋतिक ने अभी लक्ष्मण को फिल्म पर जवाब नहीं दिया है.
‘कृष 4’ में बिज़ी हैं ऋतिक रोशन
लक्ष्मण ‘ईठा’ के पर्दे पर आते ही अगली फिल्म शुरू करना चाहते हैं. मगर ऋतिक फिलहाल अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कृष 4’ के प्री-प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं. ऋतिक इस फिल्म के साथ अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं. ऐसे में उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर पूरा फोकस बनाया हुआ है. ‘कृष 4’ को वाईआरएफ और राकेश रोशन का बैनर फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस मिलकर प्रोड्यूस कर रहा है.
ये भी पढ़ें:
Fact Check: क्या महेश बाबू के डायरेक्टर के साथ फिल्म ला रहे ऋतिक रोशन? सामने आ गई सच्चाई
ऋतिक रोशन ने तलाक के बाद सुजैन खान को दी थी 400 करोड़ की एलिमनी? सालों बाद फराह खान ने बताया सच
जेलर 2 में दिखेंगे ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन इन दिनों खूब कैमियो कर रहे हैं. ‘ऐल्फा’ के बाद ऋतिक सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में भी कैमियो करते दिखाई देंगे. उन्होंने इसके लिए शूटिंग भी कर ली है. उन्होंने 22 और 23 जून को ‘जेलर 2’ में अपने कैमियो की शूटिंग चेन्नई में की है. ऋतिक और रजनीकांत करीब 40 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे. इससे पहले ऋतिक ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर रजनीकांत के साथ फिल्म ‘भगवान दादा’ में काम किया था. ‘जेलर 2’ का निर्देशन नेलसन दिलीपकुमार ने किया है और ये फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है.




