Dhurandhar 2 Arabic Song: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह की एंट्री पर बजा इंटरनेशनल गाना, जानिए इस वायरल अरबी गाने का क्या है मतलब

Dhurandhar 2 Arabic Song: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह की एंट्री पर बजा इंटरनेशनल गाना, जानिए इस वायरल अरबी गाने का क्या है मतलब

Dhurandhar 2 Arabic Song: 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह की एंट्री पर बजा अरबी गाना Didi सोशल मीडिया पर छा गया है. शेर ए बलोच की एंट्री सीन के साथ जुड़े इस गाने का मतलब और इतिहास जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' सिर्फ एक्शन और कहानी की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने दमदार म्यूजिक की वजह से भी चर्चा में है. खासकर फिल्म में उनकी एंट्री पर बजा अरबी गाना 'डिडी' अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. लोग इस गाने को सुनकर झूम रहे हैं, लेकिन साथ ही इसके मतलब जानने के लिए एक्साइटेड भी हैं.

दिलचस्प बात ये है कि इस गाने को फिल्म में शेर-ए-बलोच एंट्री सीन के साथ जोड़ा गया है, जिससे इसका इम्पैक्ट और भी बढ़ गया है. पहले पार्ट में जहां FA9LA जैसे ट्रैक ने लोगों को दीवाना बना दिया था, वहीं इस बार मेकर्स ने Didi को शामिल करके एक नया लेकिन उतना ही दमदार माहौल तैयार किया है.

अब बात करते हैं इस गाने के मतलब की, Didi एक अरबी-पॉप गाना है, जिसमें प्यार, आकर्षण और जोश भरी भावनाओं को दिखाया गया है. आसान भाषा में कहें तो यह गाना किसी खास शख्स के लिए दीवानगी और जुनून को जाहिर करता है. इसकी धुन इतनी कैची है कि भाषा समझ न आने के बावजूद लोग खुद-ब-खुद इस पर थिरकने लगते हैं.

इस अरबी गाने के मतलब की बात करें, तो इसके कुछ हिस्सों का मतलब है मैं प्यार की आग में जल रहा हूं. तुम मुझसे दूर मत जाना और मेरी किस्मत खराब है, लेकिन तुम मेरे पास रहो. FA9LA के बाद ये इंटरनेशनल सॉन्ग लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

इस गाने का इतिहास भी काफी दिलचस्प है. Didi गाना 90 के दशक में रिलीज हुआ था और ये मिडिल ईस्ट और यूरोप में काफी बड़ा हिट साबित हुआ था. बॉलीवुड में पहले भी इस गाने का इस्तेमाल हुआ है. अब 'धुरंधर 2' के जरिए इस गाने को एक बार फिर नई पहचान मिल रही है.