Dragon: जूनियर NTR की ‘ड्रैगन’ में आलिया भट्ट के बाद हुई शाहिद कपूर की एंट्री? रोल को लेकर आया धांसू अपडेट

Dragon: जूनियर NTR की ‘ड्रैगन’ में आलिया भट्ट के बाद हुई शाहिद कपूर की एंट्री? रोल को लेकर आया धांसू अपडेट

Dragon: साल 2027 में जो बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, उसमें जूनियर एनटीआर की फिल्म 'ड्रैगन' शामिल है. फिलहाल एक्टर बेड रेस्ट पर हैं, पर क्या आलिया के बाद शाहिद की फिल्म में एंट्री हो गई है?

Dragon: इस वक्त कई बड़ी फिल्मों पर काम चल रहा है. जिनमें से एक है जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘ड्रैगन’. 11 जून, 2027 में पिक्चर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिसका कुछ वक्त पहले ही फर्स्ट लुक सामने आया था. साथ ही जूनियर एनटीआर के लुक को काफी पसंद किया गया था. वहीं, उनके अपोजिट रुक्मिणी वसंत लीड रोल में दिखने वाली हैं. इन सबके बीच फिलहाल जूनियर एनटीआर ब्रेक पर हैं, चोट के बाद से ही वो बेड रेस्ट पर हैं. हालांकि, उनके रेस्ट पर रहने से फिल्म के काम में कोई देरी नहीं हुई है. ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स उस हिस्से का काम निपटा रहे हैं, जिसमें जूनियर एनटीआर नहीं हैं. पर अब बड़ा अपडेट है कि आलिया भट्ट के बाद फिल्म में शाहिद कपूर भी आ गए हैं.

हाल ही में 123 तेलुगु डॉट कॉम पर एक रिपोर्ट छपी. जिसमें कहा गया कि बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और आलिया भट्ट इस बड़ी एंटरटेनिंग फिल्म में नजर आएंगे. मेकर्स ने उन्हें जूनियर एनटीआर की पिक्चर के लिए खास रोल दिया है. हालांकि इस खबर की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह हर जगह तेजी से फैल रही है. इससे पहले आलिया भट्ट ने ‘RRR’ में जूनियर NTR के साथ काम किया था. अब ऐसा लगता है कि ये दोनों एक बार फिर साथ नजर आएंगे. वहीं, शाहिद की एंट्री भी सच में हो रही है, तो इस बड़ी फिल्म का क्रेज और भी बढ़ जाएगा.

जूनियर NTR की ‘ड्रैगन’ में कौन-कौन है?

दरअसल आलिया भट्ट पहले ही कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं. वहीं, शाहिद कपूर भी अपनी फिल्मों पर काम कर रहे हैं. अब जूनियर NTR की ‘ड्रैगन’ से भी उनका नाम जुड़ रहा है. देखना होगा कि मेकर्स इन दो बड़ी एंट्री को लेकर क्या अपडेट देते हैं. क्योंकि अगर यह सच नहीं होता, तो फिर फैन्स का दिल टूट जाएगा. दरअसल जूनियर NTR की अगली फिल्म ‘ड्रैगन’ होगी. कंधे की चोट के कारण इस जबरदस्त एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग फिलहाल रुकी हुई है. जल्द ही फिर से काम शुरू कर दिया जाएगा. इस पिक्चर में पहले ही कई बड़े स्टार्स शामिल हैं, जिनमें- अनिल कपूर, बीजू मेनन, रुक्मिणी वसंत, खुशबू सुंदर, गुरु सोमसुंदरम, राजीव कनकला, आशुतोष राणा हैं.

दरअसल जूनियर एनटीआर के पिछले दो प्रोजेक्ट्स कुछ खास धमाल नहीं मचा पाए हैं. ऐसे में एक्टर भी चाहते हैं कि वो एकदम नए अंदाज में दिखे. इस पिक्चर को प्रशांत नील बना रहे हैं, जिन्होंने अपने सिनेमा से फैन्स को काफी इम्प्रेस किया है.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More