Dulquer Salmaan की ‘आई एम गेम’ की रिलीज डेट टली, लेकिन वजह जान खुश हो जाएंगे फैंस
दुलकर सलमान की फिल्म आई एम गेम पहले अगस्त एंड में रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज को आगे के लिए शिफ्ट कर दिया गया है. इसके पीछे की वजह भी सामने आई है.
साउथ फिल्मों के नामी एक्टर दुलकर सलमान की फिल्मों को हिंदी ऑडियंस भी खूब पसंद करती है. उनकी फिल्म लकी भास्कर जब ओटीटी पर आई तो हिंदी जनता ने भी उसकी खूब सराहना की थी. अब उनकी अपकमिंग फिल्म आई एम गेम भी चर्चा में थी और अगस्त एंड तक रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब इसकी रिलीज को करीब 2 हफ्ते आगे के लिए शिफ्ट कर लिया गया है. लेकिन इसके पीछे कोई बड़ी समस्या नहीं है. बस मेकर्स इसे बड़े पैमाने पर रिलीज करना चा रहे हैं. इसकी प्लानिंग के लिए इसकी रिलीज को थोड़ा आगे के लिए शिफ्ट कर दिया गया है.
पिछले कुछ समय में साउथ के कुछ कम प्रचिलित स्टार्स की फिल्मों को बड़े स्तर पर रिलीज किया गया और बॉक्स ऑफिस पर इसका फायदा भी देखने को मिला. वहीं दुलकर सलमान की फैन फॉलोइंग के देखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म को भी बड़े पैमाने पर रिलीज करने का प्लान बना लिया है.
कब रिलीज होगी आई एम गेम?
आई एम गेम फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को पहले 20 अगस्त 2026 को रिलीज किया गया था. वहीं दूसरी तरफ अब ये फिल्म 3 सितंबर 2026 को रिलीज की जाएगी. फिल्म की रिलीज डेट मेकर्स ने भी कन्फर्म कर दी है. पोस्ट में लिखा- ये निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि आई एम गेम को बड़े स्केल पर रिलीज किया जा सके और थियेट्रिकल प्लेटफॉर्म्स पर इसे वैसी रीच मिले जैसा ये फिल्म डिजर्व करती है. साथ ही दूसरे मार्केट की ऑडियंस को भी इस फिल्म को बड़े पर्दे पर एक्सपीरियंस करने का मौका मिले. इंतजार भले ही थोड़ा और बड़ा हो सकता है लेकिन गेम भी और बड़ा होगा.
आई एम गेम पर दुलकर ने क्या कहा?
आई एम गेम की बात करें तो इस फिल्म में डैन जॉन की लाइफ दिखाई जाएगी जो जीवन को हल्के-फुल्के अंदाज में लेता था और आसानी से पैसे कमाने की कला जानता था. लेकिन उसका भी वक्त बदलता है और भविष्य में उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. खुद दुलकर सलमान ने भी फिल्म के अपने किरदार की तारीफ की थी. उन्होंने IFFM 2026 ऑस्ट्रेलिया में इस फिल्म और अपने किरदार के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था कि- अगर आपने मेरी अपकमिंग तेलुगु फिल्म का ग्लिम्प्स देखा है तो ये आपको यूनिक लगा होगा. ये कुछ ऐसा है जो मैं एक एक्टर के तौर पर एंजॉय करना पसंद करता हूं. डैन जॉन आपको हैरान करने वाला है क्योंकि मुझे भी इतनी शिद्दत से ऐसा कोई रोल प्ले किए समय बीत चुका है.
ये भी पढ़ें- घंटों फोन का इस्तेमाल साउथ एक्ट्रेस शकीला को पड़ा भारी, करानी पड़ी नेक सर्जरी, बयां किया दर्द
फिल्म की बात करें तो इसमें दुलकर सलमान के अलावा कयादू लोहार, कथिर, समयुक्ता, जयासुधा, श्यामप्रसाद और एंटनी वर्गशे पेपे जैसे कलाकार भी नजर आए थे. दुलकर सलमान की बात करें तो इस फिल्म के अलावा वे आकासमलो ओका तारा नाम की फिल्म में नजर आएंगे जिसका निर्देशन पवन सदिनेनी ने किया है. वहीं वे श्री श्री नाम की फिल्म में भी नजर आएंगे. इसमें उनके अपोजिट पूजा हेगड़े होंगी.




