इमरान हाशमी की Awarapan 2 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, क्या-क्या बदलाव करवाए गए? रनटाइम का भी खुलासा हुआ

इमरान हाशमी की Awarapan 2 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, क्या-क्या बदलाव करवाए गए? रनटाइम का भी खुलासा हुआ

Emraan Hashmi Awarapan 2: इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' कुछ बदलावों के साथ सेंसर बोर्ड से पास हो चुकी है. फिल्म के रनटाइम का भी खुलासा हो गया है.

Emraan Hashmi Awarapan 2 Runtime: इमरना हाशमी के तमाम फैंस उनकी फिल्म ‘आवारापन 2’ का इंतजार कर रहे हैं. 19 सालों के बाद इमरान शिवम पंडित के किरदार में वापस लौट रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट पहले से तय है- 14 अगस्त. अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने भी इस फिल्म को रिलीज के लिए हरी झंडी दिखा दी है. बोर्ड ने कुछ बदलाव करने के बाद इस पिक्चर को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है. यानी ये फिल्म 16 या उससे ज्यादा उम्र के दर्शक के लिए बनी है. हालांकि, 16 से कम उम्र के बच्चों के लिए फिल्म देखने के लिए माता-पिता की गाइडेंस जरूरी है.

सेंसर सर्टिफिकेट मिलने के साथ ही ‘आवारापन 2’ का रनटाइम भी पता चल गया है. ये फिल्म 140.20 मिनट (2 घंटे 20 मिनट) लंबी है. नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं. चलिए अब ये जान लेते हैं कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में क्या-क्या बदलाव करवाए हैं.

‘आवारापन 2’ में हुए ये बदलाव

CBCF ने सबसे पहले मेकर्स से ड्रग्स के उपयोग और बाल तस्करी के सीन के लिए डिस्क्लेमर जोड़ने को कहा है. साथ ही ड्रग्स के इस्तेमाल वाले सीन में नीचे दाईं ओर एंट्री ड्रग्स टिकर भी लगाना होगा. ठीक इसी तरह का एक टिकर स्मोकिंग सीन में भी जोड़नी की बात कही गई है. इन सबके अलावा 2021 के नियम के अनुसार फिल्म का नाम हिंदी में भी मेंशन करने का आदेश दिया गया है.

इन सीन्स पर चली कैंची

इन सुझावों के अलावा कुछ सीन पर सेंसर बोर्ड की कैंची भी चली है. एक सीन में ऑडियो और सबटाइटल में दोनों में एक ‘अश्लील शब्द’ को रिप्लेस करने के लिए कहा गया है. फिल्म के सेकेंड हाफ में एक हिंसक सीन को 50 प्रतिशत तक कम किया गया है. साथ तीन ऐसे सीन भी हैं, जो बोर्ड को ज्यादा हिंसक लगे उसे हटाने के लिए कहा गया है. फिल्म के बीच में एक जगह ड्रग्स कंजम्पशन का एक सीन था, उसे भी हटाया गया. इन सब बदलावों के बाद ही सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देकर ‘आवारापन 2’ की रिलीज का रास्त साफ किया है.

ये भी पढ़ें-

इतने साल क्यों एक्टिंग से दूर रहीं प्रीति जिंटा? एक्ट्रेस ने अब बताई वजह

मेकर्स की ये चाल आवारापन को ले न डूबे, री-रिलीज पर इमरान हाशमी ने किया बड़ा ऐलान

‘आवारापन 2’ की विलेन

इस फिल्म में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी के साथ शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं. वो विलेन का किरदार निभा रही हैं. बहरहाल, अब रिलीज में बस कुछ ही दिन बचे हैं. देखना दिलचस्प रहेगा कि बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी का जादू चलता या नहीं.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More