Exclusive: 19 साल पहले डूब गए थे पैसे, फिर क्यों इमरान हाशमी की ‘आवारापन’ का सीक्वल बना? प्रोड्यूसर ने बताया

Exclusive: 19 साल पहले डूब गए थे पैसे, फिर क्यों इमरान हाशमी की ‘आवारापन’ का सीक्वल बना? प्रोड्यूसर ने बताया

साल 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. जानिए कैसे घाटा सहने के बावजूद मेकर्स की जिद ने शिवम पंडित के किरदार को दोबारा जिंदा किया है

Emraan Hashmi Awarapan 2: फिल्म इंडस्ट्री में आमतौर पर उन्हीं फिल्मों के सीक्वल बनाए जाते हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल हुईं हों. लेकिन अब बॉलीवुड में एक ऐसी फिल्म का दूसरा पार्ट बनाया गया है, जो 19 साल पहले जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो लागत भी नहीं निकाल पाई थी और मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा था. हम बात कर रहे हैं इमरान हाशमी की साल 2007 की चर्चित फिल्म ‘आवारापन’ की. मेकर्स अब ‘आवारापन 2’ लेकर आए हैं (रिलीज डेट- 14 अगस्त). लेकिन इस फ्लॉप फिल्म का सीक्वल बनाने का जोखिम मेकर्स ने क्यों उठाया? इसका एक बेहद दिलचस्प किस्सा TV9 हिंदी डिजिटल के साथ खास बातचीत में फिल्म के प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने बयां किया है.

विशेष भट्ट ने खुलासा किया कि जब उन्होंने कोविड के दौरान ‘आवारापन 2’ बनाने का फैसला किया और इमरान हाशमी से संपर्क किया, तो इमरान पूरी तरह हैरान रह गए थे. विशेष भट्ट ने बताया कि जब उन्होंने इमरान हाशमी से ‘आवारापन 2’ की बात की, तो उनका पहला रिएक्शन था. क्या आप श्योर हो? पहली फिल्म में तो काफी लॉस हुआ था. अगर आप दोबारा पैसे लगाओगे तब मार्केट में कोई आपका नुकसान कवर करने नहीं आएगा.

अपनी बात पर अड़े रहे विशेष भट्ट

विशेष भट्ट सीक्वल बनाने की अपनी बात पर अड़े रहे. उन्होंने इमरान से कहा कि भले ही 2007 में थिएटर्स में लोग इस फिल्म को नहीं समझ पाए थे, लेकिन जब ये टीवी पर आई, तो शिवम पंडित का किरदार और फिल्म का म्यूजिक हर युवा के दिल में बस गया था.

ये भी पढ़ें-

सिगरेट के डिब्बे पर लिखा देशभक्ति गीत, जो बना सदी का सबसे मशहूर गाना, पहले लता ने कर दिया था रिजेक्ट

मालामाल वीकली 2 में एल्विश यादव की एंट्री, रितेश देशमुख और परेश रावल के साथ मचाएंगे धमाल, फिल्म में कौन-कौन?

‘आवारापन 2’ पर मेकर्स को भरोसा

निर्माता ने इस दौरान साफ किया कि ‘आवारापन 2’ पहली फिल्म का केवल डुप्लीकेट नहीं है. इस बार फिल्म का निर्देशन ‘मित्रों’ और ‘नोटबुक’ फेम नितिन कक्कड़ ने किया. विशेष भट्ट का कहना है कि ये फिल्म पुरानी कहानी के इमोशनल धागों को आगे बढ़ाती है. फिल्म में इस बार इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी और कई नए कलाकार नजर आएंगे. मेकर्स को पूरा भरोसा है कि 19 साल पहले जो दर्शक सिनेमाघरों में नहीं आए थे, वो इस बार शिवम पंडित के इस नए रूप को देखने भारी संख्या में आएंगे.

सोनाली नाईक
सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More