दुनिया में नहीं है आवारापन पार्ट 1 का ये एक्टर, अजय देवगन-सलमान संग की फिल्में, 2 साल पहले इस बीमारी ने ले ली थी जान
आवारापन 2 सिनेमाघरों में काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है. लेकिन ये फिल्म ही लोगों को मैमोरी लेन में 2 दशक पीछे लेकर गई है. लोग 2007 में आए पहले पार्ट और उनके किरदारों को याद कर रहे.
इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है. इस फिल्म ने दो दिन में ही अपनी ताबड़तोड़ कमाई से बता दिया है कि आज भी इमरान हाशमी का क्रेज खत्म नहीं हुआ है और उनका पुराना अंदाज अभी भी फैंस के दिलों में जिंदा है. अब जब फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज कर दिया गया है तो फिर ऐसे में इसके पहले पार्ट को भी फैंस याद कर रहे हैं और इसपर रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं.
अब सभी को फिल्म के कुछ पुराने किरदार भी याद आ रहे हैं. इसी में एक नाम है अतुल परचुरे. फिल्म के दूसरे पार्ट में फैंस अतुल परचुरे के रोल को मिस कर रहे हैं. फिल्म में उन्होंने सिद्धार्थ सूद का रोल प्ले किया था. मगर अफसोस की अब अतुल इस दुनिया में ही नहीं हैं और 2 साल पहले ही उनका निधन हो चुका है.
19 की उम्र में शुरू किया करियर
अतुल परचुरे ने 19 साल की उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट मराठी फिल्म खिचड़ी से अपने करियर की शुरुआत की थी. वहीं साल 1993 में बेदर्दी फिल्म से उन्होंने अपना डेब्यू किया था. अतुल ने अपनी यूनिक एक्टिंग और स्टाइल से फैंस के दिलों में जगह बनाई और एक लोकप्रिय कैरेक्टर आर्टिस्ट के तौर पर खुद को इस्टेब्लिश किया. 3 दशक के करियर में उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया.
ये भी पढ़ें- हम 3-4% हिंदुओं को बर्दाश्तपाकिस्तानी राष्ट्रपति के बयान पर जावेद अख्तर का मिस्टर 10 परसेंट वाला तंज
किन फिल्मों में नजर आए अतुल परचुरे?
अतुल परचुरे की बात करें तो उन्होंने फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, चोर मचाए शोर, जजनतरम, ममनतरम, कलयुग, पार्टनर, आवारापन, ऑल द बेस्ट, बिल्लू बारबर, खट्टा मीठा, झक्कास, और जनीवा जैसी फिल्म में काम किया. वहीं उनकी आखिरी फिल्म की बात करें तो वे अलीबाबा आनी चालीसितले चोर फिल्म में डॉक्टर के रोल में नजर आए थे. 14 अक्टूबर 2024 को मुंबई में लीवर कैंसर से एक्टर की मौत हो गई थी. उस दौरान उनकी उम्र 57 साल की थी.
आवारापन 2 ने किया कमाल
आवारापन 2 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने अपनी कमाई से चौंका दिया है. दो दिन में इसने दुनियाभर में 72 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर के दिखाई है. रविवार को इससे और भी अच्छे कलेक्शन की उम्मीद जताई जा रही है.




