Haiwaan: सैफ अली खान की नाक में दम करेंगे ‘हैवान’ बने अक्षय कुमार, दोनों में कौन है ज्यादा अमीर?
Haiwaan: सैफ अली खान और अक्षय कुमार की फिल्म 'हैवान' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. फिल्म 'हैवान' 11 सितंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है, जिसके लिए अब अक्षय कुमार ने फुल तैयारी कर ली है. वो 15 जुलाई की रात 8 बजे कुछ स्पेशल लाने वाले हैं. पहले जानिए सैफ अली खान और अक्षय कुमार में से कौन ज्यादा अमीर हैं?
Haiwaan: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की दो फिल्में इस साल रिलीज हो चुकी हैं. सबसे पहले 'भूत बंगला' आई थी और उसके बाद 'वेलकम टू द जंगल', साथ ही दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं. अब एक्टर ने अनाउंसमेंट करते हुए बताया कि बहुत हंसा लिया अब कल से हैवानियत शुरू.
अक्षय कुमार ने खुद ही इस फिल्म में काम करने की बात प्रियदर्शन को कही थी, जिसके बाद एक्टर को फिल्म के लिए चुना गया.रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार की नेटवर्थ 2700 करोड़ रुपये है. एक्टर एक फिल्म के लिए 70 से 145 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. उनके बंगले की कीमत भी 80 करोड़ रुपये बताई जाती है.
सैफ अली खान फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट काम कर रहे हैं. वो लंबे वक्त के बाद खिलाड़ी कुमार के साथ दिखेंगे. इस साल सैफ भी कई फिल्मों में दिख चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ की टोटल नेटवर्थ 1200 करोड़ रुपये बताई जाती है.
दरअसल अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' इसी साल 11 सितंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है. जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है, ये इस साल की मच अवेटेड फिल्म है. बताते चलें कि यह फिल्म प्रियदर्शन की 2016 में आई मलयालम हिट ओप्पम का हिंदी रीमेक है. जिसमें मोहनलाल लीड रोल में थे और हैवान में भी उनका कैमियो होगा.



