चंबा-नूरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा… 300 फीट गहरी खाई में गिरी इनोवा कार, गुजरात के 6 टूरिस्ट की मौत

चंबा-नूरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा… 300 फीट गहरी खाई में गिरी इनोवा कार, गुजरात के 6 टूरिस्ट की मौत

6 Died In Chamba Road Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई. ककीरा के पास एक इनोवा क्रिस्टा कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई. पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Chamba-Nurpur Highway Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. चंबा जिले के ककीरा स्थित घार क्षेत्र में सुबह करीब 3 बजे एक इनोवा क्रिस्टा कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चार लोगों को हेड-इंजिरी है.

पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे. ये लोग मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे. हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी. गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन (इनोवा क्रिस्टा) जिला मंडी के नंबर की बताई जा रही है. हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में शुरुआत में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया.

ये भी पढ़ें: नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज भंगेल एलिवेटेड रोड पर ट्रैफिक का टेंशन खत्म, इतना रास्ता हुआ चौड़ा, पीक आवर्स में लगता था जाम

जांच में जुटी पुलिस

खाई से सभी छह शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा चालक को नींद आने की वजह से हुआ या किसी तकनीकी खराबी के कारण. स्थानीय प्रशासन मृतकों की शिनाख्त करने और उनके परिजनों से संपर्क साधने में जुटा है.ॉ

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More