Elvish Yadav: बैड बॉय से हर किसी के फेवरेट कैसे बने एल्विश यादव? खुद बताया कैसे बदला लोगों का नजरिया

Elvish Yadav: बैड बॉय से हर किसी के फेवरेट कैसे बने एल्विश यादव? खुद बताया कैसे बदला लोगों का नजरिया

Elvish Yadav: एल्विश यादव आज एक पॉपुलर चेहरा हैं. लेकिन एक समय पर उनकी छवि काफी खराब हो गई थी. अब एल्विश ने बताया है कि कैसे उनकी छवि बदली और लोग उन्हें प्यार करने लगे.

यूट्यूबर एल्विश यादव के लाखों लोग चाहने वाले हैं. उनकी हर एक वीडियो को फैंस खूब पसंद करते हैं. लेकिन एक समय था जब एल्विश को बैड बॉय समझा जाता है. लेकिन अब खुद एल्विश ने बताया कैसे लोगों की सोच बदलाव आया और उनकी छवि भी पूरी तरह से बदल गई है.

हालांकि, एल्विश इस बात से खुश हैं कि अब वह दौर पीछे छूट चुका है. एल्विश ने IANS से कहा, “यह सब गलतफहमियों की वजह से हुआ. मैं जिंदगी में हमेशा से ऐसा ही रहा हूं. लोग बीच-बीच में मेरा मजाक भी उड़ाते थे. उन अनुभवों से मैंने सीखा कि ऐसा ही होता है और लोग मुझे इसी नजर से देखते हैं.”

इस दौरान तेजस्वी प्रकाश ने मजाक करते हुए कहा कि लोगों की सोच में बदलाव एल्विश के दोस्तों की वजह से आया है. उन्होंने कहा, “तुम्हारे दोस्त बदल गए हैं.” इस पर एल्विश ने जवाब दिया, “हां, मेरे दोस्त बदल गए हैं.” तेजस्वी ने फिर कहा, “उन्होंने इसके दिमाग में कुछ अच्छी बातें डाली हैं और अब यह अच्छे काम करने लगा है.”

तेजस्वी की बात का मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए एल्विश ने कहा, “थैंक्यू तेजा, वह सही कह रही है. जब से वह मेरी जिंदगी में आई है, मेरी जिंदगी बदल गई है. पहले लोग सोचते थे कि मैं बहुत बेकार इंसान हूं. अब उसके साथ रहने के बाद लोग कहते हैं कि मैं सच में बेकार हूं. तो मेरी जिंदगी में यही बदलाव आया है.”