Imtiaz Ali Daughter Gets Engaged: इम्तियाज अली की बेटी ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, बीच से शेयर किया प्रपोजल का वीडियो

Imtiaz Ali Daughter Gets Engaged: इम्तियाज अली की बेटी ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, बीच से शेयर किया प्रपोजल का वीडियो

निर्देशक और लेखक इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है. उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है. इस इंगेजमेंट प्रपोजल का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कपल को सेलिब्रेट करते देखा जा सकता है.

इदा अली ने कृष अग्रवाल संग सगाई की है. लोकेशन देखकर कहा जा सकता है कि उन्हें ड्रीमी प्रपोजल मिला. ये कोई बीच जैसी जगह है जहां पर कपल को खूबसूरत अंदाज में अपनी इंगेजमेंट को सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है. इसकी वीडियो के साथ फोटो भी हैं, जिसमें कृष अग्रवाल इदा को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं. सब कुछ बहुत ही सादगी से भरा हुआ है. पहाड़, समंदर का किनारा और सगाई का मोमेंट…सब कुछ बेहद खास.

इदा अली इस वक्त बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल संग वेकेशन पर हैं. इससे पहले भी उन्होंने साथ में कुछ पोस्ट शेयर की थीं, जिनमें वो नॉर्वे के लोफोटेन आइलैंड पर नजर आ रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने बताया कि दोनों ने नार्वे के Ytresand में इंगेजमेंट की है. चलिए देख लेते हैं तस्वीरें और वीडियो.

कब की है सगाई?

इदा अली ने अपनी सगाई की जो वीडियो शेयर की है. उसमें कैप्शन दिया, “01/07/26 11pm यट्रेसैंड (Ytresand)” यानी उन्होंने 1 जुलाई को सगाई की है. यट्रेसैंड नार्वे के नॉर्डलैंड काउंटी में एक जगह है जो बेहद खूबसूरत बीच लोकेशन है. यहां पर क्रिस्टल, क्लियर पानी, सफेद रेत का दूर तक फैला बीच और चारों तरफ पहाड़ दिखाई देते हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले इदा अली अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती हैं. इसके बाद कैमरा फ्लिप होता है और वो मुस्कुराते हुए अपने चेहरे पर हाथ रख लेती हैं. इसके बाद साथ में कृष अग्रवाल नजर आ रहे हैं.

इंगेजमेंट हुई कंफर्म-वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Ida Ali (@idaali11)

प्रपोजल की तस्वीरें भी शेयर कीं

इदा अली ने अपने इस ड्रीमी इंगेजमेंट प्रपोजल की तस्वीरें भी शेयर की हैं. एक तस्वीर में कृष उन्हें प्रपोज करते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों को सात में मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है. कृष के हाथों में एक पेपर है जो लेटर जैसा लग रहा है. इसकी साथ तीसरी तस्वीर भी बेहद खास है. इसे देखकर पता चल रहा है कि इदा के हां कहने के बाद कृष बेहद खुश हैं और वो उनके हाथों पर अपना माथा टिकाए हुए हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इदा ने लिखा, ‘हां’.

यहां देखें तस्वीरें

View this post on Instagram

A post shared by Ida Ali (@idaali11)

क्या करती हैं इदा अली?

इदा अली भी अपने पिता के नक्शे कदम पर हैं, लेकिन शॉर्ट मूवीज पर फोकस करती हैं.उन्होंने कम उम्र से ही निर्देशन की दुनिया में काम करना शुरू कर दिया था. उन्होंने अमेजन टीवी के रोमांटिक ड्रामा ‘उलझे हुए’ की पटकथा का लेखन भी किया है. ये एक शॉर्ट फिल्म है, जिसमें मॉडर्न ऑनलाइन डेटिंग और रिश्ते की उलझनों के बारे में दिखाया गया है. इसमें दो अजनबियों के मिलने की कहानी है, जो एक कैफे में अचानक मिल जाते हैं. इसके अलावा इदा अली ने 15-16 साल की छोटी उम्र में ‘लिफ्ट’ नाम की शॉर्ट फिल्म को भी निर्देशित किया है. वो ‘माया’ और ‘रेड’ जैसी शॉर्ट मूवीज को निर्देशित कर चुकी हैं.

शशि सिंह
शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More