Jacqueline Birthday: श्रीलंका में टीवी रिपोर्टर थीं जैकलीन फर्नांडिस, अचानक कैसे मिलने लगीं फिल्में?
Jacqueline Birthday: जैकलीन फर्नांडिस आज इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा हैं, जिन्होंने अपनी पहचान खुद ही बनाई है. आज बताएंगे कि एक टीवी रिपोर्टर कैसे एक्ट्रेस बन गईं?
Jacqueline Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस न सिर्फ फिल्मों को लेकर चर्चा में रही हैं, बल्कि विवादों से भी उनका गहरा नाता रहा है. लंबे वक्त से इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और एक्ट्रेस को लगातार कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं. एक्ट्रेस ने सुजॉय घोष की फैंटेसी ड्रामा फिल्म 'अलादीन' से अपने करियर की शुरआत की थी. जिसके लिए 'स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर- फीमेल' का IIFA अवॉर्ड मिला
दरअसल जैकलीन श्रीलंकाई एक्ट्रेस हैं, जो रियलिटी शोज और म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं. साथ ही बहरीन में उनका जन्म हुआ था और वहीं, पालन-पोषण हुआ. जबकि, सिडनी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने श्रीलंका में टेलीविजन रिपोर्टर के तौर पर काम किया था. हालांकि, इसके बाद एक्ट्रेस मॉडलिंग इंडस्ट्री में आ गईं.
हालांकि, जैकलीन फर्नांडिस साल 2006 में 'मिस यूनिवर्स श्रीलंका' बनीं. वहीं, 2009 में भारत में एक मॉडलिंग असाइनमेंट के दौरान ही एक्ट्रेस को पहली पिक्चर मिली थी. ऐसे ही उन्होंने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते एक पॉपुलर चेहरा बन गई हैं.
जैकलीन फर्नांडिस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है, वो बेहद एक्टिव भी रहती हैं. साथ ही फैन्स के साथ अपने पल-पल के अपडेट शेयर करती हैं. एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर अकेले 68.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. वहीं उनके इंडस्ट्री के कई बड़े सुपरस्टार्स से अच्छे रिश्ते हैं.



