OTT पर धमाल मचाने आईं ये फिल्में-वेब सीरीज, इन प्लेटफॉर्म्स पर होगी स्ट्रीमिंग

OTT पर धमाल मचाने आईं ये फिल्में-वेब सीरीज, इन प्लेटफॉर्म्स पर होगी स्ट्रीमिंग

थलपति विजय की 'जन नेता' से लेकर अक्षय कुमार की वेलकम टू जंगल तक का नाम शामिल. इस हफ्ते ओटीटी पर कुछ शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं.

इस बार अपके वीकेंड को और बेहतर बनाने के लिए ओटीटी पर साउथ और बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की फिल्म और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं. इनमें कॉमेडी, ड्रामा से लेकर एक्शन और रोमांटिक ड्रामा तक अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज शामिल हैं.

वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और जैकलीन फर्नांडीज समेत बड़ी कास्ट है. कॉमेडी से भरपूर डायरेक्टर अहम खान की ये फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई और इसे 21 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है. वीकेंड पर फैमिली के साथ देखने के लिए ये एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है.

तेलुगु फिल्म चेन्नई लव स्टोरी 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. डायरेक्टर रवि नंबूरी की इस फिल्म में किरण अब्बावरम और श्री गौरी प्रिया लीड रोल में हैं. ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म 21 अगस्त को सोनीलिव पर स्ट्रीम होनी शुरू हो चुकी है.

जैकी श्रॉफ स्टारर ‘द ग्रैंड सुपरहीरो' 21 अगस्त को जी5 पर रिलीज हुई है. ये फिल्म सुपरहीरो और कॉमेडी का जबरदस्त मिक्स है. ये फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में जैकी श्रॉफ के अलावा मिहिर गोडबोले, भाग्यश्री और प्रतीक बब्बर भी नजर आए हैं.