PHOTOS: 41 साल बाद भी वही अंदाज, ‘राम तेरी गंगा मैली’ की मंदाकिनी का हिमाचली लुक वायरल

PHOTOS: 41 साल बाद भी वही अंदाज, ‘राम तेरी गंगा मैली’ की मंदाकिनी का हिमाचली लुक वायरल

Mandakini Photos: 'राम तेरी गंगा मैली' से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी एक बार फिर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हाल ही में उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उनका ट्रेडिशनल हिमाचली लुक दिख रहा है. मंदाकिनी की लेटेस्ट फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

Ram Teri Ganga Maili Mandakini: 'राम तेरी गंगा मैली' से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. साल 1985 में रिलीज हुई इस फिल्म से उन्होंने जबरदस्त पॉपलैरिटी हासिल की थी. अब 41 साल बाद उनका नया अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.

इन वायरल फोटोज में मंदाकिनी ने रंग-बिरंगा हिमाचली शॉल, पारंपरिक टोपी और ज्वेलरी पहन रखी है. खुले बाल और हल्की मुस्कान के साथ वो कैमरे के लिए पोज देती दिख रही हैं, जबकि कुछ तस्वीरों में मनाली की खूबसूरत वादियां भी नजर आ रही हैं.

मंदाकिनी की ये तस्वीरें हिमाचल प्रदेश के मनाली की हैं. ट्रेडिशनल हिमाचली पहनावे में उनका सादगी भरा लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. मंदाकिनी की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि 41 साल बाद भी उनकी सादगी और खूबसूरती पहले जैसी ही बरकरार है, जबकि कुछ ने उन्हें 'एवरग्रीन ब्यूटी' बताया.

बता दें कि 'राम तेरी गंगा मैली' मंदाकिनी के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक रही इस फिल्म के बाद वह रातोंरात स्टार बन गई थीं. आखिरी बार मंदाकिनी 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'जोरदार' में नजर आईं और इसके बाद उन्होंने फिल्मों से संन्यास ले लिया था.