Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में किसने निभाया भगवान विष्णु का किरदार? ट्रेलर देख कंफ्यूज हुए फैंस

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में किसने निभाया भगवान विष्णु का किरदार? ट्रेलर देख कंफ्यूज हुए फैंस

Ramayana Trailer: रामायण का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, जो बेहद शानदार भी है. इस ट्रेलर में भगवान विष्णु की भी झलक दिखाई गई है. लेकिन भगवान विष्णु के किरदार को किस एक्टर ने निभाया है इसे लेकर फैंस कंफ्यूज हो गए हैं.

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटिड फिल्म रामायण का धासू ट्रेलर फाइनली 30 जुलाई को रिलीज हो गया है. ट्रेलर इतना दमदार है कि फैंस भी इसे देख एक्साइटेड हो गए हैं. रामायण के ट्रेलर में फिल्म की स्टारकास्ट से कई एक्टर्स के किरदार रिवील हो गए हैं, जिसमें रावण बने यश, भगवान राम बने रणबीर कपूर, माता सीता बनी साईं पल्लवी, शूर्पणखा बनी रकुलप्रीत सिंह जैसे तमाम सितारों की झलक देखने को मिली है. लेकिन इस ट्रेलर में भगवान विष्णु का किरदार किसने निभाया है ये साफ नहीं हो पाया है.

इसके बाद फैंस भी कंफ्यूज हो गए हैं कि फिल्म में आखिर भगवान विष्णु का किरदार कौन सा एक्टर निभा रहा है. कई यूजर्स को अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या रणबीर कपूर ने ही फिल्म में 2 किरदार निभाए हैं? चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं आखिर फैंस क्या-क्या आंदाजा लगा रहे हैं?

ये भी पढ़ें: Yash In Ramayan: रामायण के ट्रेलर से यश के 6 बेस्ट फ्रेम, 4 मिनट में दिखा रावण का ऐसा कहर, फैन्स बोले- ये बेस्ट कास्टिंग है

रामायण में किसने निभाया भगवान विष्णु का किरदार?

नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में भगवान विष्णु की हल्की सी झलक देखने को मिली है. ऐसे में फैंस कंफ्यूज हो गए हैं कि आखिर भगवान विष्णु के किरदार में कौन हैं? कुछ फैंस का मानना है कि भगवान विष्णु का किरदार एक्टर सौरभ राज जैन ने निभाया है. सौरभ इससे पहले टीवी के लोकप्रिय शो ‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण का किरदार निभा चुके हैं. इसी वजह से कई लोगों को ट्रेलर में दिखी झलक उनसे मिलती-जुलती लगी है. वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यह किरदार महेश बाबू निभा रहे हैं.

दिलचस्प बात यह है कि महेश बाबू इन दिनों एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ पर काम कर रहे हैं, जिसमें रामायण से प्रेरित एक हिस्से में वह भगवान राम के रूप में नजर आने वाले हैं. इसी वजह से उनके नाम की भी चर्चा हो रही है.

रणबीर के नाम को लेकर भी चर्चा

फैंस के बीच एक और थ्योरी भी तेजी से वायरल हो रही है. रणबीर कपूर पहले ही बता चुके हैं कि फिल्म में वह सिर्फ भगवान राम ही नहीं, बल्कि परशुराम का किरदार भी निभा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि राम और परशुराम, दोनों ही भगवान विष्णु के अवतार हैं. ऐसे में कई फैंस का मानना है कि रणबीर कपूर फिल्म में भगवान विष्णु के रूप में भी दिखाई दे सकते हैं. हालांकि, अभी तक भगवान विष्णु के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी ‘रामायण: पार्ट 1’ इस साल दीवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Ramayana Trailer Cast: राम, रावण से लेकर सीता और शूपर्णखा तक रामायण ट्रेलर में दिखे ये 10 एक्टर्स

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More